एक्सप्लोरर

व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर

अभी तक हम OTP और फर्जी लिंक से बचते थे लेकिन अब साइबर ठगों ने लूटपाट का एक बेहद खतरनाक तरीका निकाल लिया है. अब वॉट्सऐप पर सिर्फ NO लिखकर भेजने भर से लोगों के बैंक खाते खाली हो रहे हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • साइबर ठग WhatsApp पर 'NO' लिखवाने से बैंक खाते खाली कर रहे।
  • ठग फर्जी बैंक अलर्ट भेजकर 'NO' का जवाब मांगकर फंसाते हैं।
  • जवाब में 'NO' लिखते ही छिपा मैलवेयर फोन हैक कर लेता है।
  • अनजान नंबरों पर जवाब न दें, हमेशा आधिकारिक स्रोत उपयोग करें।

पिछले कुछ सालों से साइबर ठगी के मामले काफी बढ़ गए है. जैसे-जैसे जमाना डिजिटल हुआ है ठगों ने भी अपना जाल डिजिटली फैला लिया है. साइबर ठगों से बचने के लिए आमतौर पर सभी को यही समझाया जाता है कि किसी अनजान शख्स के साथ अपना OTP शेयर मत करो और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचो. लोग इन सभी बातों का पूरा ध्यान रखते हैं.

लेकिन अब साइबर ठगों ने अब लूटपाट का एक ऐसा खतरनाक तरीका निकाल लिया है. जिसके बारे में सुनकर ही आपके होश उड़ जाएंगे. अब ठगों को आपका बैंक खाता खाली करने के लिए किसी OTP और लिंक की जरूरत ही नहीं पड़ रही है. सिर्फ WhatsApp पर NO लिखकर भेजने से ही लोगों को चपत लग रही है. हाल ही में ऐसा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जान लें पूरी खबर.

पैसे कटने का झूठा डर दिखाकर जाल में फंसाते हैं ठग

इस नए स्कैम की शुरुआत लोगों के मन में अचानक घबराहट और डर पैदा करने से होती है. सबसे पहले स्कैमर्स किसी अनजान और ज्यादातर इंटरनेशनल नंबर से आपके WhatsApp पर एक मैसेज भेजते हैं. यह मैसेज दिखने में बिल्कुल आपके बैंक के अलर्ट जैसा ही लगता है जिसमें दावा किया जाता है कि आपके बैंक अकाउंट से अभी-अभी एक बड़ी रकम काट ली गई है. 

आप कुछ समझ पाएं उससे पहले ही तुरंत एक दूसरा मैसेज पॉप-अप होता है. उसमें लिखा होता है कि अगर यह ट्रांजैक्शन आपने नहीं किया है तो पेमेंट को तुरंत रोकने के लिए जवाब में NO लिखकर भेजें. अब जाहिर सी बात है कि अचानक हजारों रुपये कटने की बात पढ़कर कोई भी इंसान घबरा जाता है. अपना पैसा बचाने की जल्दबाजी में लोग बिना सोचे-समझे तुरंत NO टाइप करके रिप्लाई कर देते हैं.


व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर

बिना ओटीपी और लिंक के कैसे हैक हो जाता है फोन?

अब आपके दिमाग में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि सिर्फ NO लिखने भर से बैंक खाता कैसे खाली हो सकता है. टेक्निकल भाषा में हैकिंग की इस नई तकनीक को Auto Execution File Attack कहा जाता है. असल में जब स्कैमर्स आपको WhatsApp पर वह फर्जी मैसेज भेजते हैं तो उसके पीछे बैकग्राउंड में एक छुपी हुई खतरनाक स्क्रिप्ट यानी मैलवेयर कोड जुड़ा होता है. 

WhatsApp का डिफॉल्ट सिक्योरिटी सिस्टम किसी भी अनजान नंबर से आने वाली ऐसी कमांड को तब तक ब्लॉक करके रखता है, जब तक यूजर खुद उस चैट पर कोई रिस्पॉन्स न दे. लेकिन जैसे ही आप जवाब में NO लिखकर सेंड का बटन दबाते हैं App को लगता है कि आप उस नंबर को जानते हैं. बस यहीं से वह छुपी हुई खतरनाक स्क्रिप्ट आपके फोन में अपने आप एक्टिव हो जाती है. इसके चालू होते ही हैकर्स को आपके Phone का पूरा एक्सेस मिल जाता है और वे बैंकिंग डिटेल्स चुराकर सारा पैसा उड़ा लेते हैं.


व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर

यह भी पढ़ें: गैलरी में फोटो न वीडियो फिर भी स्टोरेज फुल! कौन खा रहा फोन का स्पेस?

ऐसे फर्जी मैसेज आने पर क्या करें और कैसे बचें?

इस तरह साइबर ठगी से बचने का सबसे पहला नियम यही है कि किसी भी अनजान नंबर से आए WhatsApp मैसेज पर YES और NO में बिल्कुल भी जवाब न दें. हमेशा याद रखें कि कोई भी असली बैंक कभी किसी रैंडम WhatsApp नंबर से मैसेज भेजकर आपसे ट्रांजैक्शन वेरिफाई करने के लिए नहीं कहता है. अगर आपके पास पैसे कटने का ऐसा कोई मैसेज आता है तो घबराकर वहीं रिप्लाई करने के बजाय तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करें और बिना कुछ टाइप किए चैट को डिलीट कर दें. 

अपने खातों की जांच करने के लिए सिर्फ बैंक की ऑफिशियल ऐप, वेबसाइट और कस्टमर केयर नंबर का ही इस्तेमाल करें. साथ ही सिक्योरिटी बग्स से बचने के लिए अपने WhatsApp को हमेशा अपडेटेड रखें. फिर भी अगर आपके साथ किसी तरह का साइबर फ्रॉड हो जाता है. तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और सरकार के ऑफिशियल पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं.

यह भी पढ़ें: फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget