दशहरा भी गया, दीवाली आई, केंद्र सरकार क्यों नहीं बढ़ा रही आपका DA?
केंद्रीय कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी होने की घोषणा का इंतजार हैं. कर्मचारियों को उम्मीद थी कि दशहरा के बाद महंगाई भत्ते में इजाफा होने का ऐलान कर दिया जाएगा.

- महंगाई भत्ता वृद्धि पर 28 अक्टूबर को संभावित कैबिनेट बैठक।
बढ़ती महंगाई के साथ हर नौकरीपेशा व्यक्ति यही चाहता है कि उसकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो, जिससे उसको अपने खर्चों को मैनेज करने में आसानी हो. इस बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा होने का लंबे समय से इंतजार है. अहम बात ये है कि दशहरा भी बीत गया और अब तो दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, लेकिन अभी तक जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में लगातार कर्मचारियों के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर सरकार कब तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने वाली है?
कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?
अहम सवाल ये है कि आखिर महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होने का अनुमान है. वर्तमान में महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत है. जुलाई 2026 के लिए महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. अगर सरकार इसे मंजूरी देती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता 63 से 64 प्रतिशत तक मिल सकता है.
महंगाई भत्ता बढ़ने से मिलेगी राहत
बड़ी बात ये है कि बेशक DA में बढ़ोतरी होने में देरी हो रही है, लेकिन जब भी सरकार महंगाई भत्ते में जितनी भी बढ़ोतरी करेगी, तो ये 1 जुलाई 2026 से ही लागू मानी जाएगी तो ऐसी स्थिति में जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का भी एरियार मिल सकता है. अब सवाल ये है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अभी तक क्यों नहीं की गई है, आखिर इसके पीछे कारण क्या है?
क्या कारण है?
त्योहारों के दौरान कर्मचारियों को ये उम्मीद थी कि बोनस के साथ ही मंहगाई भत्ते की भी घोषणा कर दी जाएगी. इसके बाद 21 अक्टूबर को कैबिटेन की बैठक ही नहीं हई, जिसकी वजह से ऐलान आगे टल गया और अभी तक सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कब तक किया जाएगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
हां, लेकिन ये जरूर है कि अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है, तो त्योहारों के दौरान उन्हें काफी राहत मिल सकती है.
अगली बैठक कब होगी?
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर अगली संभावित केंद्रीय कैबिनेट बैठक 28 अक्टूबर 2026 यानी कल बुधवार को होने की उम्मीद की जा रही है. हां, लेकिन इस बैठक को लेकर सरकार या वित्त मंत्रालय की तरफ से बैठक या घोषणा की तारीख को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
FASTag में बैलेंस होने पर भी कट सकता है डबल चार्ज? जानें पेमेंट फेल होने की वजह






















