एक्सप्लोरर

NPS Vatsalya: बच्चे के भविष्य के लिए 250 रुपए से शुरू करें निवेश, योजना के बारे में जानें

Child Investment Plan: NPS Vatsalya नाबालिग बच्चों के लिए निवेश योजना है, जिसमें माता-पिता या अभिभावक बच्चे के नाम खाता खोल सकते हैं. इसमें सालाना 250 से निवेश शुरू कर भविष्य के लिए बचत की जा सकती है.

NPS Vatsalya News: अगर आप भी अपने बच्चे के भविष्य के लिए कम उम्र से ही पैसे जोड़ना चाहते हैं, तो NPS Vatsalya आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह योजना खासतौर पर नाबालिग बच्चों के लिए शुरू की गई है, जिसमें माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे के नाम पर खाता खोलकर इसमें निवेश कर सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें छोटी रकम से शुरुआत करके लंबे समय तक बच्चे के लिया बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. 

बच्चों के लिए क्या है NPS Vatsalya?

NPS (National Pension System) Vatsalya में खाता बच्चे के नाम पर होता है, जबकि इसका संचालन उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक करते हैं. इसमें बच्चे के नाम पर PRAN यानी Permanent Retirement Account Number भी जारी किया जाता है. इस निवेश का खास मकसद बच्चे के लिए कम उम्र से लंबी अवधि की बचत शुरू करना है.

रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

कौन-कौन खुलवा सकता है NPS Vatsalya?

  • 18 साल से कम उम्र के भारतीय बच्चे इस योजना में खाता खोल सकते हैं.
  • नियमों के मुताबिक NRI और OCI बच्चे भी इसमें खाता खोल सकते हैं.
  • खाता बच्चे के नाम पर खोला जाता है.
  • खाते का संचालन माता-पिता या कानूनी अभिभावक करते हैं.
  • बच्चे के रिश्तेदार या दोस्त भी उसके खाते में योगदान कर सकते हैं.

कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश?

इस योजना में न्यूनतम सालाना योगदान 250 रुपये रखा गया है. ऐसे में अगर कोई माता-पिता बहुत छोटी रकम से अपने बच्चे के लिए निवेश करना चाहता हैं, तो वह 250 रुपये से भी शुरुआत कर सकते हैं. 

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

बच्चे के लिए

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
  • PAN कार्ड या पासपोर्ट, अगर मौजूद हो

अभिभावक के लिए

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड या Form 60
  • पहचान और पते का प्रमाण
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे खोलें NPS Vatsalya खाता

  • खाता खोलने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं. माता-पिता या अभिभावक:
  • माता-पिता या कानूनी अभिभावक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से बच्चे का NPS Vatsalya अकाउंट खोल सकते हैं.
  • PFRDA से रजिस्टर्ड Point of Presence यानी PoP के जरिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • संबंधित PoP की ऑनलाइन सुविधा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • eNPS प्लेटफॉर्म के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
  • PFRDA की ओर से मंजूर अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी खाता खोला जा सकता है.

10 साल बाद सोलर पैनल की क्षमता कितनी रह जाती है? जानें पूरा हिसाब

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget