एक्सप्लोरर

नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को टिकट पर मिलेगी 10 पर्सेंट की छूट, बस करना होगा यह काम

नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले मुसाफिरों को छूट देने के लिए नई-नई स्कीम चलाई जा रही है. अब एनसीएमसी कार्ड पर भी छूट शुरू की गई है.

नमो भारत ट्रेन के यात्री अब एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं. यह पहल एनसीआरटीसी ने हाल ही में लॉन्च किए गए लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम के तहत की है. ऐसे में ‘नमो भारत’ मोबाइल ऐप के माध्यम से खरीदे गए टिकटों पर छूट दी जा रही है. इसके अलावा पैसेंजर्स अब नमो भारत ट्रेनों में एनसीएमसी कार्ड इस्तेमाल करके अपनी हर यात्रा पर छूट हासिल कर सकते हैं. 

हर सफर पर कैसे होगी बचत? 

लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत पैसेंजर्स को एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. इसके बाद नमो भारत ट्रेन में यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये पर एक पॉइंट मिलेगा. हर लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य 0.10 (10 पैसे) है और जमा पॉइंट्स यात्री के एनसीएमसी खाते में क्रेडिट कर दिए जाएंगे.

ऐसे समझें पूरा गणित

उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री यात्रा पर 100 रुपये खर्च करता है तो उसके एनसीएमसी खाते में 100 अंक (10 के बराबर) जमा किए जाएंगे. यह ऑफर सभी एनसीएमसी कार्ड पर उपलब्ध है. स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन पॉइंट्स को रिडीम कराकर छूट का लाभ उठाया जा सकता है.

ऐप से टिकट खरीदने पर भी फायदा

एनसीआरटीसी ने हाल ही में लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत यात्रियों को ‘नमो भारत’ ऐप के जरिए खरीदे गए टिकटों पर 10 प्रतिशत की छूट मिलती है. ऐप के जरिए डिजिटल क्यूआर टिकट खरीदने और एनसीएमसी कार्ड के इस्तेमाल पर छूट देने की इस पहल का उद्देश्य न केवल यात्रियों को फायदा पहुंचाना है, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग के साथ यात्रा को सुव्यवस्थित बनाना है. लॉयल्टी प्रोग्राम नमो भारत ट्रेनों के नियमित यात्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे उन्हें हर यात्रा के साथ बचत का लाभ मिले. नमो भारत के नियमित यात्री प्रत्येक यात्रा के साथ एकत्रित लॉयल्टी बोनस को अनलॉक कर उसे किफायती बना सकते हैं.

ऐप डाउनलोड करने पर भी फायदा

यात्रियों के अधिक कुशल और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए उन्हें नमो भारत मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. ऐप के हर नए यूजर को ऐप डाउनलोड करने पर 50 अंक (500 लॉयल्टी पॉइंट्स के बराबर) मिलते हैं. इसके अतिरिक्त, यूजर दूसरों को ऐप रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट्स भी कमा सकते हैं. रेफर करने वाले और रिसीव करने वाले दोनों को 50 अंक (500 लॉयल्टी पॉइंट के बराबर) मिलेंगे, जो उनके संबंधित खातों में जमा किए जाएंगे. अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध होते हैं, जिन्हें टिकट खरीदने में इस्तेमाल किया जा सकता है. नमो भारत ऐप गूगल और एप्पल स्टोर दोनों पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: नमो भारत और मेट्रो स्टेशन के बीच NCRTC की ने शुरू शटल सेवा, फ्री में कर सकेंगे यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget