एक्सप्लोरर

Ghaziabad: नमो भारत और मेट्रो स्टेशन के बीच NCRTC की ने शुरू शटल सेवा, फ्री में कर सकेंगे यात्रा

Shuttle Service Ghaziabad: आम लोगों की सुरक्षा और उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद में खास जगहों पर निशुल्क शटल सेवा शुरू की है. इसका संचालन भी शुरू हो गया है.

Ghaziabad News Today: एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के बीच निशुल्क शटल सेवा शुरू की है. इससे यात्रियों को आवागमन में काफी आसानी होगी. एनसीआरटीसी ने यह सुविधा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए शुरू की. 

यह सेवा गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन और शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए निशुल्क शटल सेवा शुरू की है. यह पहल यात्रियों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एनसीआरटीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है.

यात्रियों के लिए निशुल्क सेवा
नमो भारत और मेट्रो स्टेशन के बीच लगभग 300 मीटर की दूरी है. इन दोनों स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शटल सेवा के तहत ई-रिक्शा उपलब्ध हैं. यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक निशुल्क पहुंचाएंगे और यात्रियों के लिए आरामदायक, सुरक्षित और परेशानी मुक्त आवागमन सुनिश्चित करेंगे. 

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन, गाजियाबाद- मेरठ मार्ग पर मेरठ मोड़ तिराहा पर स्थित है, जो प्रमुख सड़कों के बीच है. इस क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पैदल यात्री आवागमन करते हैं. खास तौर पर गाजियाबाद के हजारों निवासी काम और अन्य दैनिक गतिविधियों के लिए मेरठ रोड तिराहा से गुजरते हैं. 

शटल सेवा के तहत पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्पों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है. इस की मांग बढ़ने पर दोनों स्टेशनों के बीच जारी इस सेवा के बेड़े का विस्तार भविष्य में किया जाएगा. 

शटल सेवा से यात्रा होगी सुरक्षित
इसके अलावा पास में स्थित शहीद स्थल नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर भी यात्रियों की आवाजाही काफी होती है. हालांकि, दोनों स्टेशनों के बीच सीधा संपर्क न होने के कारण यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए असुरक्षित तरीके से सड़क पार करनी पड़ती है. बढ़ते यातायात, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए एनसीआरटीसी ने इस शटल सेवा की शुरुआत की है.

आने वाले समय में शहीद स्थल, न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन को फुट-ओवर ब्रिज के माध्यम से नमो भारत स्टेशन से जोड़ा जाएगा. जिससे सुरक्षित और आसान पहुंच सुनिश्चित होगी. अभी इस फुट-ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए यह शटल सेवा उपलब्ध रहेगी.

यहां मिलेगी शटल सेवा
गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही गाजियाबाद के सभी नमो भारत स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं. ये बसें साहिबाबाद, गाजियाबाद, डीपीएस राजनगर गुलधर, दुहाई, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों सहित सात अलग-अलग मार्गों पर चलती हैं. इसके साथ ही मोबिलिटी पार्टनर्स द्वारा टैक्सी सेवाएं भी यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए छूट भी प्रदान करते हैं.

ये भी पढ़ें: संगम में डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव बोले- 'नकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget