एक्सप्लोरर

Railway:  रेलवे के सफर में महिलाओं के लिए मददगार है मेरी सहेली टीम, जानें 139 नंबर से क्या-क्या मिलेगी मदद

Railway News: ट्रेन के सफर में महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आरपीएफ मेरी सहेली अभियान चलाता है. 139 नंबर से महिलाएं सफर के दौरान मदद भी मांग सकती हैं.

Meri Saheli Team News: देश में भारतीय रेलवे (Indian Railway) की किसी भी ट्रेन से सफर करने वाली महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी समस्या का सामना न करना पड़े. इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा मुहिम चलाई जा रही है. इस मुहिम का संचालन आरपीएफ (Railway Police Force) करता है. आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही महिलाओं पर नजर बनाए रखती है. खासकर लंबी दूरी वाली ट्रेनों में महिलाओं से संपर्क भी किया जाता है. इस दौरान उनको जागरूक करने और हेल्पलाइन नंबर 139 की जानकारी भी प्रदान की जाती है. आइये जानते हं कि इस हेल्पलाइन के जरिए महिलाओं तक कौन-कौन सी मदद पहुंचाई जाती है.

लंबे सफर वाली महिलाओं से संपर्क करती है टीम

देश में कामकाजी और घरेलू महिलाओं का अक्सर एक राज्य से दूसरे राज्यों तक आना-जाना लगा रहता है. त्योहारों के समय यह गतिविधियां बढ़ जाती हैं. लंबे सफर के दौरान कई महिलाओं को घबराहट होती है तो उनके परिजन उनसे ज्यादा चिंता में पड़े रहते हैं. जब तक सफर सकुशल पूरा नहीं हो जाता, तब तक किसी भी चिंता का समाधान नहीं होता. इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मेरी सहेली अभियान चलाया है. जिसके तहत विभिन्न स्टेशनों पर मेरी सहेली टीमों का गठन किया गया है. यह टीमें महिलाओं को विभिन्न अपराध से लेकर मदद लेने के लिए हेल्पलाइन के बारे में जागरूक भी करती रहती हैं. इसके अलावा किसी भी परेशानी के दौरान अगर महिलाएं 139 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करती हैं तो उन्हें तुरंत रिस्पॉंस दिया जाता है. हर संभव मदद सफर तत्काल पहुंचाने वाली मेरी सहेली टीम अब तक विभिन्न कार्यों के चलते सुर्खियां भी बंटोर चुकी हैं.

टीम के यह हैं मुख्य कार्य

मेरी सहेली टीम लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबा सफर करने वाली महिलाओं की जानकारी जुटाती है. इस जानकारी में पीएनआर नंबर, बोगी संख्या, ट्रेन नंबर आदि शामिल होता है. इसके बाद जब महिलाओं से संपर्क किया जाता है तो उनको मिलने वाली समस्याएं भी दर्ज की जाती हैं. महिलाओं के साथ युवतियों को आपातकाल मदद भी पहुंचाती हैं. गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना हो या ट्रेन के अंदर बदमाशों को सबक सिखाना हो. हर मामले में यह टीम सक्रिय भी रहती है. युवतियों को नशाखुरानी गिरोह, छेड़छाड़ और किसी अपराध की समस्या के बीच सुरक्षा भी मुहैया कराती है. ऐसे में रेल में सफर करने वाली महिलाएं और युवतियां सुरक्षा का अहसास महसूस कर सकती हैं.

इस टीम ने रूठी महिला-बहनों को भी पहुंचाया है घर

मेरी सहेली टीम की एक मार्मिक झलक यह भी देखने को मिलती है कि देश के विभिन्न हिस्सों घर से रूठकर भागने वाली महिला-बहनों को उनके परिजनों को सौंपा है. गर्भवती महिलाओं की सहायता करना, रास्ता भटक जाने या रूठकर भागने वाली सैकड़ों महिलाओं को काउंसिलिंग के बाद घर पहुंचाया गया है.

यह भी पढ़ें

Railway News: रेलवे ने प्रतीक्षा सूची के हिसाब से ट्रेनों में बढ़ाए कोच, जानें किन ट्रेनों में बढ़े हैं डिब्बे?

Railway: फिरोजपुर डिवीजन में हाइटेक बने टीटीई, जानें बोर्डिंग प्वाइंट से न चढ़ने पर कैसे रद्द कर देते हैं सीट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget