एक्सप्लोरर

Railway News: रेलवे ने प्रतीक्षा सूची के हिसाब से ट्रेनों में बढ़ाए कोच, जानें किन ट्रेनों में बढ़े हैं डिब्बे?

Indian Railway: देश के विभिन्न रूटों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और इससे तैयार हुई प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूट की ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए हैं. इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा.

Increased Coaches In Trains: सितंबर और अक्तूबर महीने में सबसे ज्यादा त्योहार आते हैं. इन त्योहारों में अक्सर लोगों का घर आना जाना लगा रहता है. त्योहारों को देखते हुए अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. आलम यह है कि प्रतीक्षा सूची में भी सैकड़ों नाम शामिल हैं. इसी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों में कोच (ट्रेन के डिब्बे) बढ़ाने का फैसला किया है। विभिन्न ट्रेनों में एक सितंबर से लेकर 02 अक्तूबर तक यह बढ़े हुए कोच यात्रियों को राहत पहुंचाएंगे। ये डिब्बे भीड़ को देखते हुए अस्थायी रूप से बढ़ाए गए हैं. इनमें साधारण श्रेणी, शयनयान श्रेणी, एसी और चेयरकार श्रेणी के कोच शामिल है. आइये जानते हैं कि वह कौन-कौन सी ट्रेन हैं, जिनमें अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ गए हैं.

मदार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस – मदार-उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली रेल एक्सप्रेस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 02 कोच बढ़ाए गए हैं. 01 सितंबर से लेकर दस सितंबर तक मदार से और 02 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक उदयपुर सिटी से यात्री इन दोनों कोच का लाभ ले सकते हैं.

आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस – आगरा फोर्ट से लेकर अजमेर के बीच चलने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 01 वातानुकुलित कुर्सीयान व 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के कोच बढ़ाए गए हैं. 01 सितंबर से लेकर 31 सितंबर तक दोनों तरफ से यह कोच अस्थायी रूप से बढ़े रहेंगे.

भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस – बांद्रा जंक्शन (Bandra Junction) से भगत की कोठी (Bhagat Ki Kothi) रेलवे स्टेशन तक चलने वाली 20943 व 20944 हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में द्वितीय शयनयन श्रेणी का 1 डिब्बा बढ़ाया गया है. बांद्रा जंक्शन से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में 08 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक अतिरिक्त कोच की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. जबकि 09 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक वापसी के रूट पर अतिरिक्त डिब्बे की अस्थायी बढ़ोत्तरी की गई है.

हिसार-सिकंदराबाद एसएफ एक्सप्रेस – सिकंदराबाद-हिसार के बीच चलने वाली 22737 और 22738 हिसार-सिकंदराबाद-हिसार एसएफ एक्सप्रेस में भी 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी का कोच बढ़ाया गया है. 06 सितंबर 2022 से लेकर 28 सितंबर तक हिसार की तरफ से अतिरिक्त कोच बढ़ा मिलेगा. जबकि वापसी में 09 सितंबर से लेकर 02 अक्तूबर तक 1 कोच बढ़ाया गया है.

यह भी पढ़ें-

North East: क्या है डिमापुर-कोहिमा न्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना? जानें भारतीय रेलवे के प्रोजेक्ट से लाखों लोगों को क्या फायदा मिलेगा?

Railway: फिरोजपुर डिवीजन में हाइटेक बने टीटीई, जानें बोर्डिंग प्वाइंट से न चढ़ने पर कैसे रद्द कर देते हैं सीट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Traffic Challan: RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget