एक्सप्लोरर

महिलाओं के लिए बड़े काम की है ये स्कीम, निवेश करने पर मिलेगा इतना रिटर्न

Mahila Samman Bachat Patra Yojana: महिलाओं के लिए बेहतरीन स्कीम जिसमें निवेश करने पर आपको अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा. चलिए बताते हैं कौन सी है यह स्कीम और कितना मिलेगा इसमें रिटर्न. 

Mahila Samman Bachat Patra Yojana: आज के समय पुरुष हो या महिला हो बचत सभी के जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन गया है. आपको कब जिंदगी में पैसों की जरूरत नहीं पड़ जाए यह कहा नहीं जा सकता. इसीलिए नौकरी करते वक्त या बिजनेस करते वक्त पैसों को कहीं अच्छी जगह निवेश करना बेहद जरूरी होता है. ताकि जरूरत के समय पर आपको पैसों के लिए दर-दर भटकना न पड़े. 

किसी के सामने हाथ न फैलाने पड़े, आपके खुद के पास ही इतनी जमा पूंजी मौजूद हो कि आप मुश्किल में उसे इस्तेमाल कर सकें. अगर आप महिला हैं और आप निवेश करने के लिए कोई अच्छी स्कीम ढूंढ रही हैं. तो फिर हम आपको बताने जा रहे हैं. एक ऐसी बेहतरीन स्कीम के बारे में जहां निवेश करने पर आपको अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा. चलिए बताते हैं कौन सी है यह स्कीम और कितना मिलेगा इसमें रिटर्न. 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में करें निवेश

महिलाओं के लिए बचत योजना के तौर इन दिनों बहुत सी योजनाएं हैं. जिनमें निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है. ऐसी ही एक योजना है महिला सम्मान बचत पत्र योजना. यह भारत सरकार की ओर से शुरू की गई एक विशेष बचत योजना है. 1 अप्रैल 2023 से यह योजना भारत में लागू हुई थी. इस योजना में महिलाओं को काफी अच्छा इंटरेस्ट मिलता है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में महिलाओं के अलावा किन-किन लोगों को मिलेगा फायदा? जान लीजिए अपने काम की बात

बता दें यह योजना दो साल के लिए होती है. इसमें कम से कम एक हजार रुपये जमा किए जा सकते हैं. तो वहीं अधिकतम इस योजना में 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. इस योजना में हर तीन महीने पर खाते में ब्याज जमा किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपये, जानें कैसे और कहां करना होगा आवेदन

मिलता है इतना ब्याज

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में महिलाओं को निवेश करने के लिए अच्छा खासा ब्याज भी मिलता है. फिलहाल बात की जाए तो इस योजना में 7.5% की दर से प्रति वर्ष ब्याज दिया जा रहा है. इस योजना में महिलाओं को टैक्स बेनिफिट भी मिलता है. अगर इस योजना में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक खाता खोल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सरकार की तरफ से आपको भी मिल रहा है मुफ्त राशन, जानें कहां दिखाना होगा राशन कार्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के आसपास भी नहीं फटकेंगे कॉक्रोच, ये टिप्स आएंगे बेहद काम
घर के आसपास भी नहीं फटकेंगे कॉक्रोच, ये टिप्स आएंगे बेहद काम
दिल्ली-पटना का फ्लाइट किराया अब कितना? 8 नवंबर तक की सस्ती टिकट देखें
दिल्ली-पटना का फ्लाइट किराया अब कितना? 8 नवंबर तक की सस्ती टिकट देखें
5 दिन बाद दिवाली, अब कैसे मिलेगी ट्रेन टिकट? जानें दिल्ली से बिहार जानें का क्या है उपाय
5 दिन बाद दिवाली, अब कैसे मिलेगी ट्रेन टिकट? जानें दिल्ली से बिहार जानें का क्या है उपाय
कैंसर का पूरा खर्च उठाएगा ये इंश्योरेंस, HDFC कराएगा कैशलेस इलाज
कैंसर का पूरा खर्च उठाएगा ये इंश्योरेंस, HDFC कराएगा कैशलेस इलाज

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget