एक्सप्लोरर

किसी की मौत होने के बाद कैसे हटवा सकते हैं वोटर लिस्ट से नाम, क्या है प्रोसेस

Voter List Name Removal Process: अगर किसी वोटर की मृत्यु हो गई है. तो ऑनलाइन भी उसका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है चलिए जानते हैं इसके लिए क्या है पूरी प्रक्रिया.

Voter List Name Removal Process: भारत में इस वक्त 18वीं लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं. यह चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होने हैं. जिसके दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. तीसरे चरण के मतदान 7 मई को होने हैं. 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे. 

इलेक्शन कमीशन द्वारा अब  मतदाताओं के लिए बहुत सारी सुविधाएं ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं. ऐसे में अगर उन्हें कोई काम करवाना होता है. तो वह ऑनलाइन ही उसके लिए आवेदन दे सकते हैं.  चुनावों के दौरान या उससे पहले किसी की मृत्यु हो जाती है. तो फिर ऑनलाइन ही उसका नाम वोटर लिस्ट से हटवाया जा सकता है. चलिए जानते हैं क्या है इसकी प्रक्रिया. 

किसी की मृत्यु के बाद वोटर लिस्ट से हटवाएं नाम

इलेक्शन कमीशन द्वारा दिए जानकारी के अनुसार किसी का वोटर रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने के लिए चार कारण हो सकते हैं. वोटर किसी दूसरे देश में शिफ्ट हो रहा हो. उसके पास किसी दूसरे देश की नागरिकता हो. या फिर उसके पास एक से ज्यादा वोटर कार्ड हो. या फिर उसकी मृत्यु हो चुकी हो. वोटर कार्ड कैंसिल करवाने के लिए सबसे पहले  इलेक्शन कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा.

इसके बाद आपको 'Objection for proposed inclusion/deletion of name in existing roll' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने प्रारूप 7 नाम का एक फार्म आएगा. इसमें वोटर रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के लिए कुछ जानकारियां दी गई होंगी. इसके बाद आपको वाटर रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के कारण सिलेक्ट करना होगा. फिर आपको कैप्चा कोड डालकर फॉर्म सबमिट कर देना होगा.  

ऑनलाइन चेक कर सकते हैं एप्लीकेशन स्टेटस 

जब आप फॉर्म सबमिट कर देंगे तो आपको स्क्रीन पर एक रेफरेंस नंबर मिलेगा. उसे रेफरेंस नंबर को आप नोट कर सकते हैं. और इस रेफरेंस नंबर के जरिए आप ऑनलाइन अपने एप्लीकेशन की स्थिति चेक कर सकते हैं. वोटर रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने की पूरी प्रक्रिया में तकरीबन 7 से 10 दिन का वक्त लगता है. तो वहीं इसके लिए आप अगर ऑफलाइन आवेदन देना चाहते हैं तो आपको अपने क्षेत्रीय बीएलओ से  संपर्क करना होगा. 

यह भी पढ़ें: नए शहर में बनेगा नया वोटर कार्ड या पुराने से ही चल जाएगा काम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Loan News: आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा 2% सालाना ब्याज पर लोन? सरकार का आया जवाब
आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा 2% सालाना ब्याज पर लोन? सरकार का आया जवाब
Parking Charge: छोटी कारों पर 15000 तो SUV 25000, सड़क पर गाड़ी पार्क करने पर लगेगा चार्ज
छोटी कारों पर 15000 तो SUV 25000, सड़क पर गाड़ी पार्क करने पर लगेगा चार्ज
गाड़ी खराब हो जाए या हादसे का शिकार, एक्सप्रेसवे पर ऐसे मिलेगी तुरंत मदद
गाड़ी खराब हो जाए या हादसे का शिकार, एक्सप्रेसवे पर ऐसे मिलेगी तुरंत मदद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget