एक्सप्लोरर

Exhaust Fan: क्या आपका एग्जॉस्ट फैन भी सफाई के बाद ठीक से काम नही करता? यहां जानिए सफाई का सही तरीका

Exhaust Fan: कई बार जब हम किचन के एग्जॉस्ट फैन को साफ करते हैं तो सफाई के बाद या तो यह सही से काम नहीं करता या फिर बिल्कुल बंद ही हो जाता है. आइए जानते हैं इसकी सफाई का सही तरीका.

Exhaust Fan Cleaning Tips: एग्जॉस्ट फैन घर में लगा वह हिस्सा होता है जिसकी सफाई किए बहुत वक्त बीत जाता है. बहुत देर तक इसकी सफाई करने के बावजूद भी अगर फैन गंदा दिखे तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है. कई बार ऐसा होता है कि एग्जॉस्ट फैन की सफाई करते वक्त हम कई ऐसी चीजें कर देते हैं, जिसकी वजह से काम और बिगड़ जाता है. कई बार तो फैन चलना भी बंद हो जाता है. एग्जॉस्ट फैन की सफाई के दौरान यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपको किन चीजों को साफ करना है और कैसे करना है? आज हम इस आर्टिकल में उन गलतियों के बारे बात करेंगे में जिनकी वजह से आपका एग्जॉस्ट फैन खराब हो सकता है.

सबसे पहले करें यह काम

चिपचिपे एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए सबसे पहले उसका स्विच बंद कर दें. इससे सफाई करते वक्त स्विच बंद होने से आपको करंट लगने की संभावना कम हो जाएगी. इसलिए कभी भी स्विच को ऑन करके फैन साफ नहीं करना चाहिए. 

ध्यान से करें मोटर की सफाई 

फैन को साफ करने से पहले इसकी मोटर की हल्की सफाई ही करें, लेकिन मोटर को साफ करने के लिए कभी भी पानी का इस्तेमाल न करें. अगर जरा-सा भी पानी मोटर के अंदर चला गया तो फैन की मोटर खराब हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि मोटर पर जमी गंदगी को नॉन सार्प चाकू से ही हटाएं. फैन की मोटर को आप सूखे स्पॉन्ज से भी साफ कर सकते हैं. इससे आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और मोटर एकदम साफ हो जाएगी.

पंखुड़ी की शेप न बिगड़े

कई बार पंखुड़ी की सफाई के दौरान इसका शेप बिगड़ जाता है, जिससे फैन प्रॉपर काम करता है. इसलिए फैन की पंखुड़ी को साफ करते वक्त ज्यादा बल का इस्तेमाल न करें. फैन का शेप जैसा है उसे वैसे ही रहने दें. पंखुड़ी को गीले कपड़े के साथ हल्के हाथों से साफ करें और सूखने के बाद ही मोटर में लगाएं. इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में आधा कप ऑयल और नमक डालें. अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर साइड में रख दें. पहले फैन के ब्लेड को गर्म पानी से साफ करके इसे साफ पानी से पोंछ लें. अब ब्लेड को ऑयल के मिश्रण से साफ करें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि इसपर लगी तमाम गंदगी साफ हो जाए. अब किसी साफ कपड़े से फैन हाउसिंग के पीछे से शुरू करने के बाद ब्लेड्स को स्क्रब करें. इस तरह आपका एग्जॉस्ट फैन बिल्कुल साफ हो जाएगा.

अतिरिक सावधानियां

फैन को साफ करने के तुरंत बाद ऑन न करें. अगर मोटर में गलती से भी पानी चला गया होगा तो आपका फैन खराब हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि सफाई के 2 घंटे बाद ही फैन को ऑन करें.

यह भी पढ़ें -

कैसे काम करती है आपके फोन की टच स्क्रीन? इसके पीछे का विज्ञान है काफी दिलचस्प!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! OTP और फर्जी ऑफर्स के जरिए खाली हो सकते हैं बैंक खाते
सावधान! OTP और फर्जी ऑफर्स के जरिए खाली हो सकते हैं बैंक खाते
दिल्ली में MCD का बड़ा ऐलान, प्रॉपर्टी टैक्स का सिर्फ मूल चुकाएं, ब्याज और जुर्माना माफ
दिल्ली में MCD का बड़ा ऐलान, प्रॉपर्टी टैक्स का सिर्फ मूल चुकाएं, ब्याज और जुर्माना माफ
स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री भेजते हैं? पोस्ट ऑफिस के इस नए नियम को जान लें
स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री भेजते हैं? पोस्ट ऑफिस के इस नए नियम को जान लें
रेलवे ने चलाईं 46 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान
रेलवे ने चलाईं 46 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget