एक्सप्लोरर

किसानों को जल्द मिल सकता है बड़ा तोहफा, किसान योजना में बढ़ाए जा सकते हैं पैसे

Kisan Yojana: किसना योजना को लेकर कुछ खबरें आ रही है कि योजना में मिलने वाले लाभ को बढ़ाया जा सकता है. सरकार आगामी बजट सेशन में इसका ऐलान कर सकती है. चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर. 

Kisan Yojana: भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं. ऐसी ही एक लाभकारी योजना साल 2019 में शुरू की गई थी. प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के नाम से चलाई गई योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को सीधा आर्थिक लाभ दिया जाता है. योजना के तहत लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं. किसानों को सरकार द्वारा यह राशि डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत भेजी जाती है. 

यह राशि चार-चार महीनों के अंतराल पर दो-दो हजार की तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक इस योजना की 17 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब किसानों को 18वीं किस्त का इंतजार है. इसी बीच योजना को लेकर कुछ खबरें आ रही है कि योजना में मिलने वाले लाभ को बढ़ाया जा सकता है. सरकार आगामी बजट सेशन में इसका ऐलान कर सकती है. चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर. 

बढ़ाए जा सकते हैं 2 हजार रुपये

फिलहाल भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 6000 रुपये दिए जाते हैं. तो वहीं अब इस योजना को लेकर खबरें आ रही है कि इसमें दिए जाने वाले लाभ को 6000 रुपये की बजाय बढ़ाकर अब 8000 रुपये किया जा सकता है. यानी योजना में सरकार द्वारा 2000 रुपये बढ़ाए जा सकते हैं. आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में केन्द्र सरकार को इस साल का बजट पेश करना है और बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है.

सरकार किसानों को योजना में दिए जाने वाली लाभ की राशि को बढ़ाते हुए 8000 रुपये कर सकती है. हालांकि इस बात को लेकर अभी भी साफ तौर पर सरकार की ओर से कोई भी जाहिर संकेत नहीं दिए गए हैं. इसीलिए फिलहाल बजट के जारी होने तक किसानों को इस बारे में जानने के लिए इंतजार करना होगा. 

राजस्थान में दिए जाते हैं 8 हजार रुपये

अगर भारत सरकार किसानों के लिए किसान योजना में 2000 बढ़ाने का ऐलान करती है. तो इससे किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए. क्योंकि राजस्थान सरकार पहले ही यह कदम उठा चुकी है राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत राज्य के किसानों को 8 हजार रुपये दिए जाते हैं.

6 हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तो दो हजार रुपये रुपये राज्य सरकार अलग से देती है. इस तरह राजस्थान में पहले ही किसानों को 8 हजार रुपये मिलते हैं. अब देखना होगा बजट में केंद्र सरकार क्या फैसला लेती है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे एक हजार रुपये, क्या है दिल्ली सरकार का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे का बड़ा अपडेट, दिल्ली के 5 स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग बंद
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे का बड़ा अपडेट, दिल्ली के 5 स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग बंद
EPFO: एक गलती और तुरंत खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, सरकार ने क्या बताया?
EPFO: एक गलती और तुरंत खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, सरकार ने क्या बताया?
कम बजट में खरीदें ब्रांडेड लुक वाले जूते, दिल्ली के इन मशहूर मार्केट में मिलेगा बड़ा कलेक्शन
कम बजट में खरीदें ब्रांडेड लुक वाले जूते, दिल्ली के इन मशहूर मार्केट में मिलेगा बड़ा कलेक्शन
बिना बीमा वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा मुआवजा
बिना बीमा वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा मुआवजा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget