एक्सप्लोरर

Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए करना है अप्लाई? ये दस्तावेज होने चाहिए, जानिए फायदे 

Kisan Credit Card: अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप किसी भी बैंक में जाकर अप्लाई करा सकते हैं. इसके तहत कम ब्याज पर लोन दिया जाता है. 

Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) सरकार की ओर से पेश की जाने वाली एक ऐसी सुविधा है, जिसकी मदद से किसान कम ब्याज दर पर लोन ले सकता है. यह किसानों को पर्याप्त लोन प्रोवाइड कराता है. यह खेती के खर्च को मैनेज करने के साथ ही इमरजेंसी में भी काम आ सकता है. बैंकों की ओर से यह कार्ड जारी किया जा सकता है. 

अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनावने की सोच रहे हैं तो आप किसी भी बैंक में इसके लिए अप्लाई (KCC Apply Online) कर सकते हैं. यहां आपको किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े फायदे और अप्लाई करने का तरीका, डाक्यूमेंट की जरूरत (KCC Document) आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है. आइए जानते हैं आप किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में पूरी डिटेल. 

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए योग्यता (Kisan Credit Card Eligible Kisan) 

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कोई भी किसान आवेदन कर सकता है. उसके पास खेत के दस्तावेज होने जरूरी हैं. इसके साथ ही किरायेदार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार किसान भी अप्लाई कर सकते हैं. इन लोगों को छोड़कर और किसी भी व्यक्ति के लिए किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनाया जाता है. 

किन दस्तावेजों की होती है जरूरत 

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक से एप्लीकेशन फॉर्म, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र /पासपोर्ट, रेसिंडेंशियल प्रूफ जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि, रेवेन्यू अथॉरिटी की ओर से वेरिफाई किया गया भू-जोत का प्रमाण-पत्र, बुवाई के फसल के बारे में जानकारी, तीन लाख से ज्यादा के लोन के लिए सिक्योरिटी डॉक्यूमेंट्स आदि होने आवश्यक हैं. 

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, प्रोसेसिंग चार्ज देना होता है और किसानों को इस कार्ड पर लोन बैंक अपनी तय ब्याज दर पर देगा. 50 हजार रुपये तक की केसीसी लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं देना होता है. किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन 3 से 4 फीसदी पर दिया जाता है. आप किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) के लिए बैंक के ब्रांच जाकर या ऑनलाइन तरीके से अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- KCC: किसान क्रेडिट कार्ड होल्डर्स ध्यान दें! घर बैठे इन आसान प्रोसेस से अपने कार्ड को करें रिन्यू , जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, रेलवे ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान
ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, रेलवे ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान
PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन
PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन
ट्रेन कैंसल का नहीं आया SMS, महिला ने रेलवे से वसूले 15 हजार रुपए
ट्रेन कैंसल का नहीं आया SMS, महिला ने रेलवे से वसूले 15 हजार रुपए
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget