एक्सप्लोरर

Box Office Collection: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

Monday Box Office Collection 19 October: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'जेलर 2' का दबदबा रहा. वहीं बाकी फिल्मों की कमाई में फिर मंदी देखी गई.

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ही रही है. वहीं, विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. इनके अलावा, 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए मुकाबला कर रही हैं. इन सबके बीच  अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां इन फिल्मों की मंडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

'जेलर 2' ने मंडे को कितनी की कमाई?
रजनीकांत की 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है. रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को इसने 55.85 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया. वहीं फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी इसने टॉप किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंडे को 42.35 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 242.25 करोड़ रुपये हो गई है.

'राणाबाली' ने मंडे को कितनी की कमाई?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर 'राणबाली' ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की थी. इस फिल्म ने संडे को भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 5.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 29.45 करोड़ रुपये हो गई है.  

'नई नवेली' ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
यामी गौतम की 'नई नवेली' ने भी सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की थी. इस फिल्म ने रविवार को यानी तीसरे दिन  भारत में 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 2.50 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 14.15 करोड़ रुपये हो गई है.

'प्रहार' ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया?
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की कमाई में भी तीसरे दिन भी तेजी देखी गई थी. इसन 3.65 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि मंडे को फिर इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'प्रहार' ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 2 करोड़ की नेट कमाई
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 11.15 करोड़ रुपये हो गई है.

'दृश्यम 3' ने तीसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को भी कमाई में तेजी दिखाते हुए 6.25 करोड़ कमाए थे.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 3.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसके बाद इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई अब 350.75 करोड़ रुपये हो गई है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget