एक्सप्लोरर

अयोध्या दर्शन के लिए IRCTC का ये टूर पैकेज ले सकते हैं आप, मिलेंगी कई सुविधाएं

IRCTC ने अयोध्या के लिए नया टूर पैकेज जारी किया है. इस टूर पैकेज में सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि भारत के और भी मंदिर दिखाए जाएंगे.इस टूर में अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक घुमाया जाएगा.

IRCTC Ayodhya Tour Package: अयोध्या में श्री राम का भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है. आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई. भारत के करोड़ों श्रद्धालु एक लंबे अरसे से राम मंदिर के बनने का इंतजार कर रहे थे. राम मंदिर के बनने से उन सभी में खुशी की लहर दौड़ गई है. अब काफी सारे लोग अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं. हाल ही में आईआरसीटीसी ने भी अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने के लिए एक खास टूर पैकेज का ऐलान किया है. आईए जानते हैं इसमें आपको क्या-क्या सुविधा मिलेगी. 

कितना होगा किराया?

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अयोध्या के लिए नया टूर पैकेज जारी किया है. इस टूर पैकेज में सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि भारत के और भी मंदिर दिखाए जाएंगे.इस टूर में अयोध्या कैंट से लेकर तिरुचिरापल्ली,मदुरै और रामेश्वरम के मंदिर देखने को मिलेंगे.

इस टूर पैकेज में 7 रात और 8 दिनों की यात्रा शामिल है. किराए की बात की जाए तो इसमें एक व्यक्ति के होटल में ठहरने का पूरे टूर का कुल किराया 32,255 रुपये होगा. तो वहीं दो लोगों का किराया 20,035 रुपये होगा. तीन लोग साथ में शेयरिंग करेंगे तो किराया 16,735 रुपए देना होगा. 

मिलेंगी यह सुविधाएं

आईआरसीटीसी द्वारा इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने की और खाने की व्यवस्था भी होगी. खाने में यात्रियों को नाश्ते के साथ लंच और डिनर भी मिलेगा. अगर यात्रियों के साथ 5 साल से लेकर कोई 11 साल का बच्चा ट्रेवल कर रहा है. तो उसके लिए अलग से किराया देना पड़ेगा. अगर बच्चे के लिए बेड लेना है तो उसके लिए 14,460 देने होंगे. वहीं बिना बेड के अगर बुकिंग करनी है. तो उसके लिए 12,890 रुपए देने होंगे.

इन मंदिरों के होंगे दर्शन

बता दें यह टूर अयोध्या से शुरू होगा. इसके बाद यह दक्षिण भारत की ओर मुड़ जाएगा जहां तिरुचिरापल्ली फिर उसके बाद श्रीरंगम आईलैंड ले जाया जाएगा. जहां प्राचीन हिंदू मंदिर रंगनाथस्वामी के दर्शन करने को मिलेंगे. इसके बाद जंबूकेश्वरार-अकीलांदेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा. फिर मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर और अंत में रामेश्वरम की यात्रा के साथ ये टूर खत्म होगा. 

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'इनको इंडियन आइडल में बुलाइए...', 'जॉनी जॉनी यस पापा' को इस शख्स ने तबले और हार्मोनियम पर गाया, देखें वीडियो

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
विदेश से भारत आ रहे हो तो Air Suvidha फॉर्म जरूरी, नहीं तो एंट्री नहीं
विदेश से भारत आ रहे हो तो Air Suvidha फॉर्म जरूरी, नहीं तो एंट्री नहीं
दीवाली की सफाई को बनाएंगे आसान ये गैजेट्स, बजट में मिलेंगे कई विकल्प
दीवाली की सफाई को बनाएंगे आसान ये गैजेट्स, बजट में मिलेंगे कई विकल्प
सिर्फ 27 दिन बाकी, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन नजदीक, घर बैठे करें सबमिट
सिर्फ 27 दिन बाकी, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन नजदीक, घर बैठे करें सबमिट

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget