एक्सप्लोरर

विदेश से भारत आ रहे हो तो Air Suvidha फॉर्म जरूरी, नहीं तो एंट्री नहीं

भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है. अब कोई भी यात्री जो विदेश से भारत आ रहा हो, उसे Air Suvidha फॉर्म भरना जरूरी होगा. ये फैसला सरकार ने इबोला के खतरे के मद्देनजर लिया है.

कोई भी व्यक्ति यदि आने वाले समय में विदेश से भारत आने वाला हो, तो ये खबर उसके लिए बहुत अहम है. भारत सरकार ने फैसला किया है कि अब जो भी अंतरराष्ट्रीय यात्री भारत आएगा उसे एयर सुविधा का फॉर्म भरना होगा. इबोला वायरस के फैलने के खतरे के मद्देनजर सरकार ने ये फैसला किया है.

एयर सुविधा (Air Suvidha) एक सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म है, जिसे भरना अब से अनिवार्य होगा. ये नियम यात्रियों की राष्ट्रीयता या उनके पिछले ट्रैवल रिकॉर्ड की परवाह किए बिना लागू होगा. इका मतलब ये है कि भारतीय नागरिकों, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों और विदेशी नागरिकों, सभी को ये फॉर्म भरना होगा.

ऑनलाइन जमा होगा फॉर्म
यात्रियों को भारत पहुंचने से पहले ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा. सरकार ने सलाह दी है कि यात्री अपनी फ्लाइट में सवार होने से पहले ही ये प्रक्रिया पूरी कर लें. फॉर्म जमा करने के बाद मिलने वाली रसीद या एक्नोलेजमेंट को डाउनलोड करके अपने पास रखना होगा. एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अधिकारी इसे दिखाने के लिए कह सकते हैं.

क्या है एयर सुविधा 2.0 पोर्टल?
भारत सरकार ने 25 जून 2026 को एयर सुविधा 2.0 पोर्टल शुरू किया था. इसका उद्देश्य एयरपोर्ट पर यात्रियों के हेल्थ चेकअप को बेहतर बनाना और संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकना है. इस पोर्टल के जरिए सरकार ऐसे यात्रियों की पहचान कर सकेगी, जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी एक्स्ट्रा जांच या मेडिकल सहायता की जरूरत हो सकती है.

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म?
एयर सुविधा का फॉर्म ऑनलाइन भरा जा सकता है, इसके लिए यात्रियों को 24 घंटे पहले इन स्टेप्स के जरिए फॉर्म फिल करना होगा:

  • सबसे पहले सरकार की Air Suvidha 2.0 वेबसाइट पर जाएं और सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म का ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद फॉर्म में अपना नाम, पासपोर्ट नंबर, राष्ट्रीयता और फ्लाइट से जुड़ी जानकारी भरें.
  • इसके बाद पिछले 21 दिनों में आपने किन-किन देशों की यात्रा की है, इसकी जानकारी भरें. अगर किसी देश में फ्लाइट बदलने के लिए रुके थे, तो उस ट्रांजिट स्टॉप की जानकारी भी दें.
  • भारत आने के बाद आप जहां रुकेंगे, उस जगह का पूरा पता दर्ज करें. इसके साथ अपना मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी संपर्क जानकारी भी भरें.
  • फॉर्म में इबोला वायरस से संभावित संपर्क और बीमारी के लक्षणों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इनका सही-सही जवाब दें.
  • सारी जानकारी भरने के बाद उसे अच्छी तरह चेक कर लें. फिर फॉर्म सबमिट करें और मिलने वाली पावती (Acknowledgement) डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
यात्रियों के लिए सलाह है कि वो वेब चेक-इन के दौरान या फ्लाइट में सवार होने से पहले ही ये फॉर्म भर लें. इससे भारत पहुंचने के बाद इमिग्रेशन और स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया में देरी से बचने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: दीवाली की सफाई को बनाएंगे आसान ये गैजेट्स, बजट में मिलेंगे कई विकल्प

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीवाली की सफाई को बनाएंगे आसान ये गैजेट्स, बजट में मिलेंगे कई विकल्प
दीवाली की सफाई को बनाएंगे आसान ये गैजेट्स, बजट में मिलेंगे कई विकल्प
सिर्फ 27 दिन बाकी, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन नजदीक, घर बैठे करें सबमिट
सिर्फ 27 दिन बाकी, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन नजदीक, घर बैठे करें सबमिट
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर में मिलेगा खास खाना, नाश्ते से लेकर डिनर तक जानें पूरा मेन्यू
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर में मिलेगा खास खाना, नाश्ते से लेकर डिनर तक जानें पूरा मेन्यू
पहली महिला जिसने चलाई वंदे भारत, कौन हैं वाराणसी-दिल्ली स्लीपर की लोको पायलट?
पहली महिला जिसने चलाई वंदे भारत, कौन हैं वाराणसी-दिल्ली स्लीपर की लोको पायलट?
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
Embed widget