एक्सप्लोरर

IRCTC Helicopter Service: हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे केदारनाथ धाम के दर्शन, IRCTC लेकर आया स्पेशल पैकेज! जानें कैसे होगी बुकिंग 

IRCTC Kedarnath Dham Tour Package: 25 अप्रैल से केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं. ऐसे में IRCTC केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस लेकर आ रहा है. 

IRCTC Helicopter Service: केदारनाथ धाम का कपाट 25 अप्रैल से खुल जाएगा, जिसके लिए IRCTC जल्द ही एक खास सुविधा यात्रियों के लिए लेकर आ रही है. IRCTC हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शन कराएगी, जिसके लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करना होगा. टिकट की बुकिंग इंडियन रेलवे कैटेरिंग और टूरिज्म काॅर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट पर जाकर करा सकते हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुविधा का ट्रायल किया जा रहा है, जो 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा और इस सुविधा के लिए बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू की जा सकती है. डीजीसीए की ओर से हेलीकाॅप्टर श्रद्धालुओं के लिए फरवरी में एक सर्कुलर जारी किया गया था. इस सर्कुलर के तहत यात्रियों की सुरक्षा और दर्शन के लिए विस्तार से गाइडलाइन जारी किए गए थे. 

IRCTC और यूसीएडीए के बीच 5 साल का समझौता 

उतराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथाॅरिटी के साथ IRCTC ने पांच साल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. इसके तहत यात्रियों को पांच साल तक हेलीकॉप्टर सर्विस की सुविधा दी जाएगी. जिन भी यात्रियों को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ मंदिर जाना है, वे IRCTC की वेबसाइट से बुकिंग करा सकते हैं. अधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 के लिए हेलीकॉप्टर सिर्विस यात्रा IRCTC हेलीयात्रा की वेबसाइट के तहत बुकिंग हो सकती है. 

उतराखंड टूरिज्म बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य 

हालांकि हेलीकॉप्टर सर्विस के लिए बुकिंग से पहले उतराखंड टूरिज्म बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा. आप रजिस्ट्रेशन मोबाइल ऐप या वेबसाइट से करा सकते हैं. इसके अलावा, व्हाट्सऐप फैसिलिटी या फिर 8394833833 नंबर पर एसएमएस भेजकर करा सकते हैं. 

27 अप्रैल से होगा बद्रीनाथ धाम के दर्शन 

चारधाम यात्रा उतराखंड के लिए टूरिज्म का केंद्र रहा है. यहां देश के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी लोग ज्यादा संख्या में आते हैं. चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का दर्शन किया जाता है. केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम का कपाट 27 अप्रैल से खुल रहा है. 

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में दीवाली मनानी है? जानें ट्रेन बेहतर या फ्लाइट, किसमें होगी समय और पैसे की बचत?
अयोध्या में दीवाली मनानी है? जानें ट्रेन बेहतर या फ्लाइट, किसमें होगी समय और पैसे की बचत?
प्राइवेसी का नया लेवल, बर्थ पर लग्जरी फील, दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर है कमाल
प्राइवेसी का नया लेवल, बर्थ पर लग्जरी फील, दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर है कमाल
सरकारी नौकरी में लगा है चार्ज? कर्मचारी पहले जान लें अपने ये 7 अधिकार
सरकारी नौकरी में लगा है चार्ज? कर्मचारी पहले जान लें अपने ये 7 अधिकार
दीवाली से पहले देश के 4 राज्यों में बढ़ा DA, 9 महीने का एरियर भी मिला
दीवाली से पहले देश के 4 राज्यों में बढ़ा DA, 9 महीने का एरियर भी मिला

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
Embed widget