एक्सप्लोरर

रेलवे का बड़ा कदम, अब खाने के पैकेट पर QR Code बताएगा कितना बासी है खाना

Train Food Quality: भारतीय रेलवे और IRCTC अब ट्रेनों के फूड पैकेट पर QR कोड देंगे. आइए जानते हैं, यात्री QR कोड स्कैन कर भोजन की ताजगी, तैयारी समय और अन्य जरूरी जानकारी कैसे देख सकेंगे.

Railway Food QR Code: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खाने की ताजगी और क्वालिटी हमेशा से एक अहम मुद्दा रही है. सफर के दौरान ज्यादातर लोग यह जानना चाहते हैं कि ट्रेन में जो खाना उन्हें दिया जा रहा है, वह कब तैयार किया गया और क्या वह खाने के लिए सुरक्षित है. क्योंकि अक्सर एक छोटी-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन जाती है. ऐसे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने एक नई सुविधा शुरू की है.

अब ट्रेनों में मिलने वाले फूड पैकेट्स पर QR कोड दिया जाएगा, जिसके तहत अब यात्री अपने स्मार्टफोन से QR कोड स्कैन कर भोजन से जुड़ी सही जानकारी तुरंत हासिल कर सकता. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

QR कोड स्कैन करने पर क्या जानकारी मिलेगी?

  • खाना कितना ताजा है
  • खाना कब तैयार किया गया 
  • खाने की पैकिंग कब हुई 
  • खाना किस किचेन से बनाया गया 
  • खाना तैयार करने वाले एजेंसी या विक्रेता का नाम 
  • संबंधित FSSAI लाइसेंस नंबर
  • पैकिंग और सप्लाई से जुड़ी अन्य जानकारी

अगर चेक बाउंस हो गया है तो कोर्ट केस टालना पड़ेगा भारी, अब देरी के हिसाब से लगेगा भारी जुर्माना

खाने की क्वालिटी पर रहेगी कड़ी नजर 

रेलवे और IRCTC के मुताबिक, फूड सेफ्टी ऑफिसर्स की टीमें समय-समय पर किचन और फूड सप्लाई सिस्टम का जांच करती हैं, ताकि खाने की क्वालिटी बनी रहें. इसके अलावा किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है.

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

  • खाने की ताजगी की जानकारी तुरंत मिल जाएगी.
  • अब बासी या खराब खाना मिलने की उम्मीद कम होगी.
  • विक्रेताओं की पहचान करना आसान होगा.
  • फर्जी और अवैध वेंडरों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.
  • भोजन की क्वालिटी को लेकर भरोसा बढ़ेगा.
  • अब बासी खाना नहीं मिलेगा.

इस नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को ऑर्डर किए गए खाने की जानकारी के लिए किसी कर्मचारी या विक्रेता से पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे समय में यात्री सिर्फ अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन करके खाने से जुड़ी सही जानकारी को स्क्रीन पर देख सकेंगे.

अमृतसर ट्रिप हुई बर्बाद, रेलवे पर लगा 2 लाख का जुर्माना, कोर्ट से मिला इंसाफ

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget