एक्सप्लोरर

ट्रेन छूटने के बाद कब तक आपकी सीट दूसरे को नहीं दे सकता है TTE? जान लें नियम

Indian Railway Rules: अगर आप अपनी ट्रेन मिस कर देते हैं. तो ट्रेन छूटने के कितनी देर बाद टीटीई आपकी सीट किसी और को दे सकता है. क्या है इसे लेकर नियम. चलिए आपको बताते हैं. 

Indian Railway Rules: रोजाना भारत में तकरीबन 2.5 करोड़ लोग सफर करते हैं. यात्रियों की यह संख्या किसी बड़े देश की जनसंख्या के बराबर है. अगर लोगों को कहीं दूर का सफर करना हो. तो अधिकतर लोग ट्रेन से ही जाना पसंद करते हैं. ट्रेन के सफर में लोगों को काफी सहूलियत होती है. इसके साथ ही लोगों को अलग-अलग जगहों को देखने का मौका भी मिलता है. 

इसके साथ ही ट्रेन के सफर में फ्लाइट के मुकाबले किराया भी काफी कम देना होता है. लेकिन ट्रेन में सफर करने के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ नियम बनाए हैं. इन नियमों को सभी यात्रियों को मानना होता है. इसमें एक नियम सीट को लेकर भी है. अगर हुए आप लेट तो छिन सकती है सीट. ट्रेन छूटने के कितनी देर बाद टीटीई आपकी सीट किसी और को दे सकता है. क्या है इसे लेकर नियम चलिए आपको बताते हैं. 

टीटीई इतनी देर बाद किसी और को दे सकता है सीट

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आप अपनी ट्रेन छोड़ देते हैं या मिस कर देते हैं. तो अगले दो स्टेशनों तक टीटीई आपकी सीट को किसी और नहीं दे सकता. इसके साथ ही नियमों के मुताबिक टीटीई को कम से कम 1 घंटे भी इंतजार करना होता है. लेकिन अगर इसके बाद भी आपकी सीट खाली रहती है तो फिर टीटीई किसी दूसरे यात्री को इस सीट को अलॉट कर सकता है. 

वापस क्लेम कर सकते हैं?

रेलवे के नियमों के अनुसार अगर आपकी  ट्रेन मिस हो गई है. तो आप किसी और वाहन के जरिए अगले रेलवे स्टेशन तक पहुंच कर अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं. अगर टीटीई ने तुरंत सेट किसी को अलॉट कर दी है. तो आप अपनी सीट को क्लेम कर सकते हैं. क्योंकि नियमों के मुताबिक आप अगले स्टेशन पर पहुंच चुके हैं. जबकि रेलवे जहां से रिजर्वेशन है वहां से अगले स्टेशनों तक आपको वापस अपनी सीट पर आने का मौका देता है. 

मिलता है इतना रिफंड

अगर आप रिजर्वेशन करवाने के बाद भी अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाते. तो फिर रेलवे की ओर से आपको रिफंड दिया जाता है. हालांकि जितने की आपकी टिकट होती है उसका आधा प्राइस आपको दिया जाता है. इसके लिए आपको ट्रेन छूटने के 3 घंटे तक टिकट कैंसिल करके टीडीआर फाइल करना होता है. अगर आप यह नहीं करते तो फिर आपको रिफंड नहीं दिया जाएगा.  

यह भी पढ़ें: ट्रेन में कितनी शराब की बोतल ले जा सकते हैं आप? जानें किन चीजों पर कितनी है लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टोल प्लाजा पर मनमानी पड़ेगी भारी, NHAI ने शुरू की नई सुविधा
टोल प्लाजा पर मनमानी पड़ेगी भारी, NHAI ने शुरू की नई सुविधा
अब बिजली चोरी पकड़ेगा AI, आपका बिल आएगा एकदम सही, सरकार का कदम
अब बिजली चोरी पकड़ेगा AI, आपका बिल आएगा एकदम सही, सरकार का कदम
ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, रेलवे ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान
ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, रेलवे ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान
PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन
PF नियमों में बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट पर 20 लाख कम मिलेंगे, लेकिन जीवनभर मिलेगी पेंशन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget