एक्सप्लोरर

पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

कोलकाता हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कई लोगों की जान दम घुटने की वजह से गई है.

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बाद 19 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. भगदड़ की वजह से कई लोग नीचे गिर गए थे और दब गए थे, जिसकी वजह से पसलियां टूट गईं. वहीं कई लोगों की जान दम घुटने की वजह से चली गई. हादसे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरा किया और घायलों से मिलने पहुंचे थे.

दरअसल पंडाल में भगदड़ के बाद कई लोग नीचे गिर गए. जो लोग आगे बढ़ रहे थे, वो नीचे गिरे लोगों को दबाकर आगे बढ़ गए. इस वजह से नीचे गिरे कुछ लोगों की पसलियां टूट गईं. वहीं छाती पर दबाव बढ़ने की वजह से फेफड़े में छेद हो गया. हादसा की वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका दम घुट गया. 

शरीर के कई हिस्सों में लगी चोट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि कई लोगों को अंदरूनी चोट आई. फेफड़े के साथ-साथ लिवर और पेट के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गईं. हालांकि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.

हाथ-पैर की हड्डियां भी टूटीं

पीटीआई के मुताबिक, कुछ लोगों के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गई थीं. इसके अलावा, उनके मस्तिष्क के भीतर रक्तस्राव और कई अन्य चोटों के निशान भी मिले. एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मामलों में पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्टों में मौत का संभावित कारण छाती पर दबाव पड़ने से दम घुटना बताया गया है.

सात मृतकों की मौत दम घुटने के साथ-साथ कई अंगों में चोट लगने के कारण हुई. कम से कम छह मामलों में पसलियां टूटकर फेफड़ों में धंस गई थीं. ऐसा प्रतीत होता है कि भीड़ में अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण ऐसा हुआ.

यह भी पढ़ें : 'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget