एक्सप्लोरर

सावधान! क्या आपको भी मिल रहा India Post से डिलीवरी का मैसेज? ठगी के लिए स्कैमर्स ने निकाला नया तरीका

India Post Parcel Fraud: इंडिया पोस्ट के नाम पर नया स्कैम. इसमें आप समझ भी नहीं पाएंगे आपके साथ स्कैम हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप इस स्कैम से खुद को बचा सकते हैं. 

India Post Parcel Fraud: भारतीय डाक विभाग यानी इंडिया पोस्ट के जरिए आप अपने पार्सल को भारत में कहीं भी भेज सकते हैं. या फिर कुछ भी मंगा सकते हैं. इंडिया पोस्ट आपको इसके लिए ट्रैकिंग नंबर देता है. इसके जरिए आप अपने पार्सल को ट्रैक कर सकते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर इंडिया पोस्ट के नाम पर लोगों से ठगी के कई मामले सामने आए हैं. लोगों के फोन पर पार्सल लेने के लिए मैसेज भेजे जाते हैं. और कहा जाता है आपके पास 48 घंटे हैं. 

अगर आपने इस लिंक पर क्लिक करके पार्सल लेने के लिए प्रक्रिया नहीं की तो आपका पासर्ल वापस चला जाएगा. बहुत से लोग पार्सल के लालच में आकर लिंक पर क्लिक कर देते हैं और स्कैम का शिकार हो जाते हैं. लेकिन अब स्कैमर्स ने लोगों को ठगने के लिए एक और नया तरीका ढूंढ लिया है. यह तरीका इतना खतरनाक है कि आप समझ भी नहीं पाएंगे आपके साथ स्कैम हो रहा है.  चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप इस स्कैम से खुद को बचा सकते हैं. 

पार्सल बुक करके फ्राॅड 

इंडिया पोस्ट के नाम पर पहले लोगों को मैसेज भेजा जाता था. जिसमें लिखा होता था आपका पैकेज वेयरहाउस में आ गया है और हमने कई बार डिलीवरी देने की कोशिश की है. लेकिन आपका एड्रेस अधूरा है. आप 48 घंटे के भीतर दिए गए लिंक पर जाकर अपना एड्रेस अपडेट करें. नहीं तो आपका पार्सल वापस भेज दिया जाएगा. इस मैसेज को देखने पर आप जिस लिंक पर क्लिक करते थे. वह लिंक इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का नहीं होता था इसीलिए बहुत से लोग फ्रॉड से बच जाते थे. 

यह भी पढ़ें: वेटिंग टिकट को लेकर बदल गया है ये नियम, इस एक गलती से भरना पड़ेगा दोगुना जुर्माना

फ्रॉड का नया तरीका

लेकिन अब फ्रॉड करने वाले लोगों ने स्कैम करने का नया तरीका ढूंढ लिया है. अब बाकायदा आपके नाम पर एक पार्सल बुक किया जाता है. जिसमें आपका नंबर रजिस्टर्ड किया जाता है और फिर आपको इंडिया पोस्ट की ओर से पार्सल का मैसेज आता है. जिस पर ट्रैकिंग नंबर भी दिया जाता है. अगर आप उसे ट्रैकिंग नंबर के जरिए पार्सल ट्रेक करते हैं. तो आपको इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिल जाती है.

आपको लगने लगता है. किसी ने वाकई आपको कुछ चीज भेजी है. लेकिन जैसे ही आप मान लेते हैं किसी ने बाकी आपके लिए पार्सल भेजा है. आप स्कैम में लगभग फंसने वाले होते हैं. क्योंकि यह पार्सल स्कैमर ने आपके नाम पर बुक किया होता है. इसके बाद स्कैमर आपको फोन करके कहता है कि आपके नाम पर पार्सल बुक है. क्योंकि आपके पास मैसेज आ चुका है. 

तो ऐसे में आपको लगता है कि यह बात सही है कि मेरे नाम से पार्सल है. फिर स्कैमर आपसे पार्सल देने के लिए पैसों की मांग करता है. आप सोचते हैं पार्सल के लिए कुछ रुपये देना घाटे का सौदा नहीं है. ऐसे में आप पैसे दे देते हैं. आपको लगता है अब आपको पार्सल मिल जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं होता स्कैमर आपके पैसे ले चुका होता है और आपको पार्सल भी नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने सितंबर के लिए इन ट्रेनों को किया, देख लें लिस्ट

कैसे बचें इस स्कैम से?

सबसे पहले तो जब आपके पास इस तरह का कोई मैसेज आता है. तो उस पर तुरंत रिएक्ट ना करें. पता करें आपके घर में किसी ने आपके लिए कुछ मंगाया तो नहीं है. या फिर आपका नाम से कुछ मंगाया तो नहीं है. अगर आपने कुछ नहीं मंगाया और आपके घर में किसी ने कुछ नहीं मंगाया तो आप इस मैसेज को नजर अंदाज कर दें. 

अगर स्कैमर आपको फोन करके कहता है कि आपके नाम का पार्सल है. तो भी आप उसे इंकार कर दे कि आपको पार्सल नहीं लेना. लेकिन अगर वह बार-बार आपको पार्सल लेने के लिए कहता है. तो फिर आप उस नंबर की साइबर सेल में कंप्लेंट कर दे. और लिंक पर क्लिक करते वक्त ध्यान दें कि मैसेज में लिंक इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का नहीं होता. तो लिंक पर गलती से भी क्लिक ना करें.  

यह भी पढ़ें: कैसे पता करें आयुष्मान कार्ड में कितने लाख तक का इलाज करवा चुके हैं आप, ये है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूबने का सवाल ही नहीं! इन 3 बैंकों में आंख मूंदकर रख सकते हैं पैसा, RBI को भरोसा
डूबने का सवाल ही नहीं! इन 3 बैंकों में आंख मूंदकर रख सकते हैं पैसा, RBI को भरोसा
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर 31 अक्टूबर से शुरू, जानें टाइमटेबल और स्टॉपेज
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर 31 अक्टूबर से शुरू, जानें टाइमटेबल और स्टॉपेज
EPFO: अब सिर्फ 6 दिन बाकी, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं PF रिटर्न
EPFO: अब सिर्फ 6 दिन बाकी, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं PF रिटर्न
लोको पायलटों के लिए अल्कोहल टेस्ट के नियम क्या? रेलवे नहीं कर पाया स्पष्ट
लोको पायलटों के लिए अल्कोहल टेस्ट के नियम क्या? रेलवे नहीं कर पाया स्पष्ट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget