एक्सप्लोरर

वेटिंग टिकट को लेकर बदल गया है ये नियम, इस एक गलती से भरना पड़ेगा दोगुना जुर्माना

Railway Rules For Waiting Ticket Passengers: वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नियम कड़े कर दिए हैं. अगर आप जरा सी भी गलती करते हैं तो आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है. 

Railway Rules For Waiting List Ticket Passengers: भारतीय रेलवे से रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. यात्रियों की संख्या ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के बराबर है. भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है. अधिकतर यात्री भारत में फ्लाइट के बजाए ट्रेन से जाना पसंद करते हैं. क्योंकि ट्रेन में आपको बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं. और ट्रेन का सफर बड़ा सहूलियत भरा होता है. ज्यादातर लोग जब ट्रेन से जाते हैं.

तो सामान्य तौर पर रिजर्वेशन करवा कर जाते हैं. लेकिन कई बार जब बहुत से यात्री सफर कर रहे होते हैं, तो ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल पाता और लोगों को वेटिंग में टिकट मिलती है. बहुत से लोग इस वेटिंग टिकट को लेकर के ही सफर करने लगते हैं. लेकिन अब वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नियम कड़े कर दिए हैं. अगर आप जरा सी भी गलती करते हैं तो आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है. 

वेटिंग टिकट पर लगेगा जुर्माना

भारतीय रेलवे में दो तरह से रिजर्वेशन होते हैं. एक ऑनलाइन और एक ऑफलाइन, अगर कोई ऑनलाइन टिकट बुक करवाता है और टिकट वेटिंग में चली जाती है. तो फिर वह टिकट अपने आप  ही कैंसिल हो जाती है. लेकिन अगर कोई यात्री ऑफलाइन टिकट बुक करवाता है और टिकट वेटिंग में चली जाती है. तो वह वेटिंग टिकट कैंसिल नहीं होती.

यात्री उस वेटिंग टिकट पर भी सफर कर सकता है. ऑफलाइन वेटिंग टिकट लेकर कई बार यात्री आरक्षित डिब्बों में सफर करते देखे गए हैं. लेकिन अगर कोई यात्री ऐसा करता है. तो फिर उस पर 440 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं अगर टीटीई चाहे तो ऐसे यात्रियों को अगले स्टेशन से पर ट्रेन से उतार भी सकता है. 

यह भी पढ़ें: कैसे पता करें आयुष्मान कार्ड में कितने लाख तक का इलाज करवा चुके हैं आप, ये है तरीका

जनरल डिब्बे में किया जा सकता है सफर

अगर कोई वेटिंग टिकट लेकर रेलवे के आरक्षित कोचों में सफर करता है. तो रेलवे न सिर्फ उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगा सकता है. बल्कि टीटीई उसे ट्रेन से उतार भी सकता है. लेकिन अगर वेटिंग टिकट का यात्री जनरल कोच में सफर करता है. तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए देने होते हैं ये डॉक्यूमेंट, इतने दिन में होता है अपडेट

कई यात्रियों ने की शिकायत

दरअसल रेलवे में पहले से ही वेटिंग टिकट को लेकर आरक्षित कोचों में सफर न करने का नियम था. लेकिन इस नियम का सही से पालन नहीं किया जा रहा था. रेलवे से जब आरक्षित कोचों में वेटिंग टिकट के यात्रियों को लेकर  शिकायत की गई. तब रेलवे ने दोबारा से इस नियम को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें: अब सिर्फ सात दिन में मिलेगी सूर्य घर योजना की सब्सिडी, सरकार ने योजना में किया बड़ा बदलाव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Bus Ticket: CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली आने का है प्लान? यहां चेक करें बनारस से दिल्ली की सबसे सस्ती बस टिकट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली आने का है प्लान? यहां चेक करें बनारस से दिल्ली की सबसे सस्ती बस टिकट
EPFO Passbook: पासबुक में नहीं दिख रहा ब्याज का पैसा? घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से करें चेक
EPFO Passbook: पासबुक में नहीं दिख रहा ब्याज का पैसा? घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से करें चेक
Hydrogen Train: समोसे के रेट जितना किराया, सुविधाएं भी जबरदस्त, फिर हाइड्रोजन ट्रेन को क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
Hydrogen Train: समोसे के रेट जितना किराया, सुविधाएं भी जबरदस्त, फिर हाइड्रोजन ट्रेन को क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
सोलर पैनल का बड़ा उलझन, 5 kw के दो सिस्टम या 10 kw का एक? जानिए कहां होगी ज्यादा बचत
सोलर पैनल का बड़ा उलझन, 5 kw के दो सिस्टम या 10 kw का एक? जानिए कहां होगी ज्यादा बचत

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget