NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
अगर आप NPS अकाउंट खुलवाने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है. PFRDA ने NPS और NPS Lite अकाउंट से जुड़ी सेवाओं पर लगने वाले नए चार्ज की तारीख को 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 1 दिसंबर कर दी है.

आज कल लोग नौकरी के साथ ही रिटायमेंट के लिए भी पैसे जोड़ना शुरू कर देते हैं, ताकि नौकरी के बाद यही सेविंग किए हुए पैसे उनके काम आ सकें. ऐसे में अगर आप भी नौकरी करते है और रिटायरमेंट के बाद के लिए पैसे सेव करना चाहते हैं तो आपके लिए NPS यानी नेशनल पेंशन सिस्टम एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. लेकिन जानने वाली बात ये है कि अब अगर कोई NPS में अकाउंट खुलवाता है तो उससे जुड़ी सेवाओं के लिए अब चार्ज भी देना होगा.
दरअसल, पेंशन फंड नियामक PFRDA ने नए चार्ज को लागू करने की तारीख बदल दी है. ऐसे में अब जानते हैं कि नई डेट क्या है और पहले क्या डेट थी और कितने रुपये का चार्ज लागू किया जाएगा.
दिसंबर से लागू होगा चार्ज
बता दें कि PFRDA ने NPS और NPS Lite अकाउंट से जुड़ी सेवाएं देने वाले केंद्रों यानी पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoP) पर लगने वाले नए चार्ज की तारीख को बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद अब ये नया चार्ज 1 दिसंबर से लागू किया जाएगा. हालांकि, पहले इस चार्ज को लागू करने की तारीख कुछ और थी.
कितने रुपये का लगेगा चार्ज?
नए चार्ज नियमों के तहत अगर कोई व्यक्ति NPS अकाउंट खुलवाता है तो एक बार के लिए उसे 200 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज देना होगा. ऐसे में जानने वाली बात ये है कि आखिर किन अकाउंट पर चार्ज नहीं लगेगा?
किन अकाउंट पर नहीं लगेगा चार्ज?
जानने वाली बात ये है कि अगर NPS अकाउंट में लगातार एक साल तक कोई भी रकम जमा नहीं की जाती है, तो उस अकाउंट में जमा कुल पैसे के हिसाब से जो चार्ज लगेगा, उस सालाना चार्ज को नहीं लिया जाएगा. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि दूसरे चार्ज देने पड़ सकते हैं.
हर तीन महीने में लगेगा इतना चार्ज
- अहम बात ये है कि NPS से जुड़ी सेवाओं के लिए हर तीन महीने में 50 रुपये का चार्ज लगेगा.
- ये रकम अकाउंट में मौजूद यूनिट्स को रद्द करके काटा जा सकता है.
- इसके अलावा अकाउंट में जमा कुल पैसे पर सालाना चार्ज भी लगेगा, जो कि 0.20 प्रतिशत होगा.
- इस चार्ज की गणना हर तीन महीने में की जाएगी.
- वहीं इन चार्ज पर लागू टैक्स को अलग से देना पड़ सकता है.
पहले चार्ज की तारीख क्या थी?
PFRDA ने NPS और NPS Lite अकाउंट से जुड़ी सेवाएं देने वाले केंद्र पर लगने वाले नए चार्ज की तारीख पहले 1 दिसंबर तय नहीं थी, बल्कि पहले तारीख 1 अक्टूबर थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 1 दिसंबर किया गया.
कुछ बातों का ध्यान रखें
- NPS अकाउंट खुलवाते समय आपको कम से कम 250 रुपये जमा करने पड़ेगे.
- फिर इसके बाद आप कम से कम 10 रुपये जमा करके योगदार कर सकते हैं.
- ध्यान रखें, अकाउंट खोलने से पहले ही आप PoP की वेबसाइट पर जाकर चार्ज से जुड़ी सारी जानकारी चेक कर लें.
LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?






















