एक्सप्लोरर

आयकर ने खत्म किए 4 अलग-अलग TDS फॉर्म, अब लॉन्च किया Form 141

आयकर विभाग ने हाल ही में एक नया 141 फॉर्म इंट्रोड्यूज किया है. पहले जहां लोगों को TDS फाइल करने के लिए चार अलग- अलग फॉर्म भरने होते थे, उसकी जगह अब केवल एक ही फॉर्म में काम हो जाएगा.

इनकम टैक्स विभाग में पहले जब टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) फाइल करते थे, तो उसके लिए चार अलग- अलग फॉर्म भरना पड़ते थे. लेकिन अब इस प्रक्रिया को विभाग की तरफ से आसान कर दिया है. क्योंकि विभाग ने चार अलग-अलग फॉर्म को मिलाकर एक नया Form 141 बना दिया है. इससे कुछ खास लेन-देन करने वाले व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) एक ही फॉर्म के जरिए TDS की जानकारी दे सकेंगे और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

ये बदलाव नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के तहत किया गया है. Form 141 ने पहले इस्तेमाल होने वाले Form 26QB, Form 26QC, Form 26QD और Form 26QE की जगह ली है.

क्या है फॉर्म 141?
फॉर्म 141 TDS भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला फॉर्म है. पहले इसकी जगह 4 अलग- अलग फॉर्म भरे जाते थे, लेकिन विभाग ने प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक फॉर्म कर दिया है. इस फॉर्म का इस्तेमाल मकान या जमीन खरीदने, किराए का भुगतान करने, ठेकेदारों और प्रोफेशनल्स को पैसे देने तथा क्रिप्टोकरेंसी जैसी डिजिटल संपत्तियों के ट्रांसफर से जुड़े कुछ लेन-देन में किया जा सकता है.

कौन भरेगा Form 141?
इस फॉर्म को मकान या जमीन खरीदने पर, किराए के भुगतान पर, ठेकेदार या प्रोफेशनल को भुगतान पर, क्रिप्टोकरेंसी या अन्य डिजिटल संपत्तियों के ट्रांसफर पर भरा जाएगा. खास बात ये है कि 1 अक्टूबर 2026 से भारत में रहने वाला व्यक्ति या HUF किसी अनिवासी विक्रेता से संपत्ति खरीदने पर शिड्यूल E के जरिए TDS की जानकारी दे सकता है. ऐसी स्थिति में इस प्रक्रिया के लिए TAN लेना जरूरी नहीं है.

Form 141 ऑनलाइन कैसे भरें?
करदाता इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए PAN के जरिए लॉगिन करना होगा।

ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म
ये फॉर्म ऑनलाइन भी भरा जा सकता है, इसे भरने की प्रक्रिया ऐसी होगी:

  • इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर PAN से लॉगिन करें.
  • Form 141 चुनें और लागू शेड्यूल का चयन करें.
  • भुगतान करने वाले और भुगतान पाने वाले व्यक्ति की जानकारी भरें.
  • लेन-देन, TDS की राशि और टैक्स जमा करने से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
  • सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म जमा करें.

बता दें कि विभाग के निर्देशों के अनुसार, TDS काटे जाने वाले महीने के आखिर से एक महीने के अंदर चालान-कम-स्टेटमेंट जमा करना होता है. टैक्स की राशि भी निर्धारित समयसीमा के अंदर जमा करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: UP में स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस हुई कम, रेंट एग्रीमेंट बनवाना पड़ेगा सस्ता

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Advertisement

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget