एक्सप्लोरर

Railway News: टिकट काउंटर की लाइन से बचना है तो ATVM का करें उपयोग, 6 स्टेप में टिकट बनाना सीखें

ट्रेन की अनारक्षित टिकट लेने के लिए रेलवे के टिकट काउंटर पर भीड़ मिल रही है तो आप ATVM का उपयोग कर भीड़ से बच सकते हैं. हम आपको 6 स्टेप में ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन से टिकट बनाने की जानकारी दे रहे हैं.

Automatic Ticket Vending Machines: भारतीय रेलवे ने टिकट काउंटर पर लगने वाली लाइन से बचने के लिए विभिन्न माध्यम दे रहे हैं. यूटीएस एप के माध्यम से जहां ऑनलाइन डिजिटल टिकट खरीदी जा सकती हैं. वहीं विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेलवे प्रबंधन ने ATVM (Automatic Ticket Vending Machines) लगवाई हैं. इन मशीनों से आप अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं. बस उसके लिए नीचे दिए जा रहे स्टेप को फॉलो करना होगा. यकीन मानिए ये प्रक्रिया एकदम सरल है. जो आपकी मेहनत और समय दोनों की बचत करेगी. लंबी लाइन में लगे बिना इस मशीन से टिकट निकालकर अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं.

अक्सर आपने देखा होगा कि रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी लाइन लगी रहती हैं. इन टिकट काउंटर से यदि आपने टिकट ली होगी तो लोगों के साथ लाइन में भी खड़े हुए होंगे. कई बार तो बीच में घुसने वाले यात्रियों के साथ विवाद भी हो जाता है. अगर आप इन सभी झंझटों से मुक्ति चाहते हैं तो हम छह स्टेप में ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन से रेलवे टिकट बनाने की पूरी जानकारी दे रहे हैं. भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यह मशीनें लगा रखी हैं. जिनके माध्यम से आप किसी भी रेलवे स्टेशन की टिकट ले सकते हैं. बस इसके लिए ये स्टेप फॉलो करने होंगे.

इन 6 स्टेप से बुक करा सकते हैं टिकट

पहला स्टेप – सबसे पहले आपको प्रारंभिक और गंतव्य रेलवे स्टेशन की जानकारी भरनी है. यह स्टेशन मशीन में मैप या स्टेशन सूची के जरिए भी निकाल सकते हैं.

दूसरा स्टेप - इस दौरान आपको अपनी ट्रेन का रूट तय करना है. इसका मतलब यह है कि आप किस रूट पर यात्रा करेंगे.

तीसरा स्टेप – अपनी यात्रा की पूरी जानकारी सबमिट करनी है. इसमें अपने साथ सफर कर रहे यात्रियों की संख्या, बच्चे आदि को सलेक्ट करना है. इसके साथ ही किस श्रेणी के कोच में यात्रा करना चाहते हैं. ये भी मेंशन करना होगा.

चौथा स्टेप -  पेमेंट (भुगतान) का मोड चुनना है. आप पेटीएम, फ्री रिचार्ज जैसे वॉलेट से भी अपनी टिकट का भुगतान कर पाएंगे.

पांचवा स्टेप – रेलवे स्मार्ट कार्ड या यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट खरीदा जा सकता है. स्मार्ट कार्ड भुगतान के लिए स्मार्ट कार्ड को कार्ड रीडर में इन्सर्ट करना होगा. यूपीआई पेमेंट के मामले में क्यूआर कोड को 110 सेकेंड में स्कैन करना होगा.

छठवां स्टेप – आप अपनी टिकट कलेक्ट कर अपनी यात्रा निर्धारित ट्रेन में जारी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Indian Railway: चलती ट्रेन में कैसे चेक कर सकते हैं खाली सीट? Berth Status पता लगाने की यह रही जानकारी

Indian Railway Facts: कैसे रुकती है ट्रेन? आपको चौंका देगा ट्रेन ब्रेकिंग सिस्टम का फार्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रांडेड या लोकल? सोलर पैनल खरीदने से पहले जान लें कौन-सा रहेगा फायदेमंद, वरना हो सकता है नुकसान
ब्रांडेड या लोकल? सोलर पैनल खरीदने से पहले जान लें कौन-सा रहेगा फायदेमंद, वरना हो सकता है नुकसान
Toll Tax: हाईवे पर लंबी कतार होने पर नहीं कटता टोल? आखिरकार NHAI ने समझा दिया नियम
Toll Tax: हाईवे पर लंबी कतार होने पर नहीं कटता टोल? आखिरकार NHAI ने समझा दिया नियम
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर खास तैयारी, सफर से पहले जान लें ये सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर खास तैयारी, सफर से पहले जान लें ये सुविधाएं
EPFO यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! पोर्टल से हट गईं ये 2 सेवाएं, अब UMANG ऐप का लेना होगा सहारा
EPFO यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! पोर्टल से हट गईं ये 2 सेवाएं, अब UMANG ऐप का लेना होगा सहारा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget