एक्सप्लोरर

Indian Railway: चलती ट्रेन में कैसे चेक कर सकते हैं खाली सीट? Berth Status पता लगाने की यह रही जानकारी

यदि आप ट्रेन में सीट की उपलब्धता जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. क्योंकि हम आपको बर्थ स्टेटस (Berth Status) पता लगाने की जानकारी दे रहे हैं, भले ही ट्रेन चल ही क्यों न रही हो.

How To Check Seat Availability In Train: अगर आप वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं और कोई सीट पाना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए हैं. आप मिनटों में ट्रेन के अंदर खाली सीट का पता लगा सकते हैं. किस कोच की कौन सी बर्थ खाली है, उसका क्या नंबर है. यह पूरी जानकारी तुरंत हासिल की जा सकती है. बस आपको इसके लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बर्थ का स्टेटस चेक करना होगा. इसमें सहूलियत यह है कि चलती ट्रेन में खाली बर्थ का पता लगाया जा सकता है. इसके बाद टीटीई के जरिए वह सीट अपने नाम अलॉट भी करा सकते हैं. इससे आपका सफर सुगम हो जाएगा.

आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं जानकारी

आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर बुक टिकट का टैब मिलता है. उसके ठीक ऊपर पीएनआर स्टेटस और चार्ट/वैकेंसी का टैब मिलता है. चार्ट और वैकेंसी वाले टैब पर किल्क करने से रिजर्वेशन चार्ट और जर्नी डिटेल का टैब खुलता है. जिसमें ट्रेन नंबर, स्टेशन और यात्रा की तारीख समेत बोर्डिंग स्टेशन का नाम लिखना होगा. इस पर क्लिक करके क्लास और कोच के आधार पर सीटों की जानकारी कर सकते हैं. किस कोच में कौन-कौन सी सीट खाली हैं, इसका पूरा ब्यौरा यहीं मिल जाएगा.

यह है डायरेक्ट लिंक, ऑनलाइन रहता है खाली सीट का डाटा

भारतीय रेल में सालों पहले किसी कारण से यदि यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा करते थे तो सीट पाने के लिए टीटीई से गुहार लगाते थे. काफी मानमनौव्वल के बाद लोगों को यह सीट मिल पाती थी. कई बार तो सीट आवंटन में तरह तरह के आरोप भी लगते थे. इन सभी समस्याओं को खत्म कर भारतीय रेलवे ने अब सीट उपलबध्ता का डाटा ऑनलाइन दिखाना शुरू कर दिया है. इससे पारदर्शिता भी बनी रहती है और जागरूक यात्री खाली बर्थ ढूंढकर अपनी यात्रा भी पूरी कर लेते हैं. अगर आप भी ट्रेन की खाली बर्थ को खोजना चाहते हैं तो आप इस https://www.irctc.co.in/online-charts/ लिंक पर क्लिक करके बर्थ स्टेटस का पता लगा सकते हैं. इसके लिए लॉग-इन करना जरूरी होता है. खास बात यह ध्यान रखनी है कि यह डाटा एक सिस्टम पर आधारित है. रिजर्वेशन सूची से पहले चार्ट के आधार पर वेबसाइट पर डाटा अपलोड रहता है. पहला चार्ट ट्रेन खुलने से चार घंटे पहले तैयार होता है. जबकि दूसरे चार्ट के तहत सीटों का ब्योरा देखने का विकल्प तब मिलेगा. जब दूसरा चार्ट तैयार होगा. सीट भरने या किसी यात्री के न पहुंचने पर टीटीई यह जानकारी ऑनलाइन अपडेट करते हैं.

यह भी पढ़ें

Indian Railway Facts: कैसे रुकती है ट्रेन? आपको चौंका देगा ट्रेन ब्रेकिंग सिस्टम का फार्मूला

Indian Railway: ट्रेन में कितनी तरह के कोच होते हैं? इनमें क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों के किराए 3 गुना तक बढ़े, ट्रेनों में भी टिकट नहीं
दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों के किराए 3 गुना तक बढ़े, ट्रेनों में भी टिकट नहीं
99% डिस्काउंट के पीछे छिपा है साइबर फ्रॉड! नकली वेबसाइट की करें पहचान
99% डिस्काउंट के पीछे छिपा है साइबर फ्रॉड! नकली वेबसाइट की करें पहचान
Train Cancelled: अगले 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, क्रिसमस-न्यू ईयर यात्रा पर अपडेट
Train Cancelled: अगले 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, क्रिसमस-न्यू ईयर यात्रा पर अपडेट
2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?
2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget