एक्सप्लोरर

Indian Railway Facts: कैसे रुकती है ट्रेन? आपको चौंका देगा ट्रेन ब्रेकिंग सिस्टम का फार्मूला

क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में ब्रेक कैसे लगते हैं. चेन पुलिंग पर ट्रेन कैसे रुकती है. अगर आप इन सवालों का जबाव ढूंढ रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. ये रही ट्रेन ब्रेकिंग सिस्टम की पूरी डिटेल...

Train Braking System: अगर आप सोच रहे हैं कि ट्रेन में ब्रेक आम गाड़ियों की तरह लगते हैं तो आप गलत सोच रहे हैं. क्योंकि ट्रेन में आम कार की तरह ब्रेक नहीं लगते हैं. बल्कि ट्रेन के अंदर ब्रेकिंग सिस्टम बिल्कुल उल्टा होता है. मतलब ट्रेन में ब्रेक लगाए नहीं जाते हैं. जी हां, ट्रेन के पहिये पर हर समय ब्रेक शू चिपके रहते हैं. ड्राइवर को जब भी रेल आगे बढ़ानी होती है तो वह हवा के प्रेशर से इन ब्रेक शू को हटा देता है. इसके बाद ट्रेन चलती है. अगर फिर से ट्रेन रोकनी है तो हवा के प्रेशर को रिलीज कर दिया जाता है. इससे फिर से ब्रेक शू पहिये से चिपक जाते हैं और ट्रेन रुक जाती है. यह ब्रेकिंग सिस्टम कैसे काम करता है. इसकी जानकारी आगे दी जा रही है.

ट्रेन में इस तरह काम करता है ब्रेकिंग सिस्टम फार्मूला

ट्रेन में इंजीनियरों द्वारा लगाया गया ब्रेकिंग सिस्टम काफी अलग है. जो इसे अनोखा बनाता है. चलती कार को रोकने के लिए ड्राइवर को ब्रेक लगाने पड़ते हैं. जबकि ट्रेन में हर समय ब्रेक लगे रहते हैं. बस ट्रेन को चलाने के लिए हवा के प्रेशर से ब्रेक शू को पहिये से हटाया जाता है. जैसे ही ट्रेन को रोकना हो तो प्रेशर पाइप से हवा के प्रेशर को रिलीज कर दिया जाता है. इससे ब्रेक शू वापस पहिये से चिपक जाते हैं और ट्रेन रुक जाती है. ब्रेक शू के प्रेशर की कमान लोको पायलेट के पास रहती है. वह पहिये से ब्रेक शू हटाने के लिए दो पाइप के द्वारा प्रेशर भरता है. यह प्रेशर पांच किलो प्रति सेंटीमीटर स्क्वायर के हिसाब से भरा जाता है. प्रेशर से ब्रेक शू पहिये से 5 एमएम दूर चला जाता है. इससे ट्रेन चलने लग जाती है. ब्रेक लगाने पर लोको पायलेट ही हवा के प्रेशर को रिलीज कर देता है. जिससे ट्रेन में ब्रेक लग जाते हैं.

ब्रेकिंग सिस्टम से जुड़ी है चेन पुलिंग

किसी एक बोगी से चेन पुलिंग करने पर भी ब्रेकिंग सिस्टम अप्लाई हो जाता है. पूरी ट्रेन एक ही पाइप से जुड़ी होती है. चेन पुलिंग पर प्रेशर रिलीज हो जाता है. इस कारण ट्रेन में ब्रेक लगना शुरू हो जाते हैं. वहीं हर बोगी के बाहर एक लाइट होती है. जिसे अलार्म चेन पुलिंग लाइट कहते हैं. इसके जलने से यह पता चल जाता है कि चेन पुलिंग किस बोगी से की गई है. अनावश्यक चेन पुलिंग पर जीआरपी-आरपीएफ संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लेती है.

चेन पुलिंग के बावजूद जरूरी नहीं कि रुके ट्रेन

लोको पायलेट चाहे तो ट्रेन को रोके बिना वह आगे बढ़ा सकता है. भले ही बार-बार चेन पुलिंग की जाती रही. इसका कारण यह है कि चेन पुलिंग पाइप के प्रेशर को रिलीज कर देती है, लेकिन ब्रेकिंग प्रेशर के लिए एक दूसरा पाइप भी होता है. जिसकी कंट्रोलिंग लोको पायलेट पर होती है. जब चेन पुलिंग से प्रेशर रिलीज होता है तो लोको पायलेट फिर से प्रेशर डाल सकता है. ऐसे में वह बिना रुके ट्रेन को आगे बढ़ा सकता है. लोको पायलेट के साथ पीछे से ब्रेक वैन गार्ड डिब्बे से भी हवा के इस प्रेशर को मेंटेन किया जाता है. यह सिस्टम दोनों ओर से ब्रेक लगाने के काम आता है.

यह भी पढ़ें

Indian Railway: ट्रेन में कितनी तरह के कोच होते हैं? इनमें क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

RailMadad App: सफर के दौरान कोई भी परेशानी है तो डाउनलोड करें रेल मदद एप, बहुत काम आएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget