एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन में कैसे ऑर्डर कर सकते हैं बाहर का खाना? ये है तरीका

Online Food Delivery In Train: अब यात्रियों को ट्रेन में बैठे-बैठे ही उनका मनपसंदीदा खाना मिल रहा है. रेलवे की ऑनलाइन सर्विस द्वारा खाना मंगाया जा सकता है. चलिए जानते हैं किस तरह कर सकते हैं आर्डर.

Online Food Delivery In Train: भारतीय रेलवे अब दुनिया की बेहतरीन सुविधाओं वाली रेल सेवा बनती जा रही है. रेलवे के सफर के दौरान अब लोगों को बहुत सारी सहूलियतें मिलती हैं. पहले जहां लोग ट्रेन के अंदर ही जो खाना मौजूद हुआ करता था उसी का ऑर्डर दे पाते थे. 

लेकिन अब लोग ट्रेन से बैठे-बैठे बाहर का खाना ऑर्डर कर सकते हैं.  जिसके लिए रेलवे की इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आईआरसीटीसी ने अलग से साइट बनाई है. उस पर जाकर ट्रेन में बैठे-बैठे ऑनलाइन खाना मंगाया जा सकता है. चलिए जानते हैं आप किस तरह ट्रेन में ऑनलाइन खाना मंगा सकते हैं.  

ऐप या  व्हाट्सएप के जारिए मंगा सकते हैं 

भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए सुविधाओं में बेहतरी कर रहा है. अब यात्रियों को अपना मनपसंद खाना भी ट्रेन में बैठे बिठाये मिल जा रहा है. आईआरसीटीसी द्वारा इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाई गई है. खाना वाला ऑर्डर करने के लिए www.ecatering.irctc.co.in बेवसाइट पर जाकर ऑर्डर किया जा सकता है. 

तो वहीं इसके साथ ही भारतीय रेलवे द्वारा इसके लिए +91-8750001323 व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है. जिस पर मैसेज भेज करके भी आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं. आप सिर्फ खाना ऑर्डर ही नहीं कर सकते बल्कि आप अपना आर्डर ट्रैक भी कर सकते हैं 

इस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन ऑर्डर 

ट्रेन में ऑनलाइन खाना मांगने के लिए आपको सबसे पहले www.ecatering.irctc.co.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको अपनी ट्रेन का नंबर और अपनी बोर्डिंग डेट चुननी होगी. इसके बाद आपको अपना स्टेशन चुनना होगा. इसके बाद आपको फाइंड फूड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 

उसके बाद आपको रेस्टोरेंट चुनना होगा. इसके बाद आप पीएनआर नंबर डाल कर बाद अपना खाना ऑर्डर कर सकते हैं. बता दें इसके अलावा स्विग्गी, जोमैटो समेत और भी कुछ फूड डिलीवरी कंपनियां आईआरसीटीसी के साथ मिलकर यात्रियों को ऑनलाइन खाना पहुंचाने का काम कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें: कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया तो क्या कर सकते हैं आप? ये है कानून

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं? जानें नियम
एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं? जानें नियम
दिल्ली: यमुना में करें शानदार क्रूज सफारी, 40 मिनट के देने होंगे 500 रुपए
दिल्ली: यमुना में करें शानदार क्रूज सफारी, 40 मिनट के देने होंगे 500 रुपए
डाक कर्मचारियों को बोनस तो मिला, अब रकम कैसे तय होगी, किसे-किसे मिलेगा लाभ?
डाक कर्मचारियों को बोनस तो मिला, अब रकम कैसे तय होगी, किसे-किसे मिलेगा लाभ?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget