एक्सप्लोरर

बार-बार क्रेडिट कार्ड का मिनिमम ड्यू अमाउंट पे करके चला लेते हैं काम? जानें इसका नफा-नुकसान

अक्सर लोग मिनिमम ड्यू अमाउंट चुकाकर सोचते हैं कि उन्हें क्रेडिट कार्ड के बिल से छुट्टी मिल गई, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. बार-बार ऐसा करते हैं तो आपका सिबिल स्कोर भी बिगड़ सकता है. 

शहरों रहने वाले लोग आजकल क्रेडिट कार्ड जरूर रखते हैं. इससे उनके खर्च करने की क्षमता तो बढ़ती ही है और जरूरत पर भी क्रेडिट कार्ड काम आ जाता है. हालांकि, क्रेडिट कार्ड के ड्यू अमाउंट का समय पर भुगतान न किया जाए तो लेने के देने पड़ जाते हैं. इसलिए क्रेडिट कार्ड रखने वाले लोगों को इसके सही इस्तेमाल के बारे में भी पता होना चाहिए. 

जब भी आप क्रेडिट कार्ड के बिल को पे करने चलते हैं तो आपको दो चीजें दिखेंगी. एक होगा आपका टोटल बिल और दूसरा मिनिमम अमाउंट ड्यू (Minimum Amount Due) का ऑप्शन. अक्सर लोग मिनिमम ड्यू अमाउंट चुकाकर सोचते हैं कि उन्हें क्रेडिट कार्ड के बिल से छुट्टी मिल गई, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर आप बार-बार मिनिमम अमाउंट ड्यू ही पे करते हैं तो आपका सिबिल स्कोर भी बिगड़ सकता है. 

क्या होता है मिनिमम अमाउंट

जब भी आप क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो उसका बिल भरने की एक साइकिल होती है. इस अवधि में आपको पूरा पेमेंट करना होता है. हालांकि, जब भी आपके क्रेडिट कार्ड का बिल जनरेट होता तो आपको मिनिमम अमाउंट पे करने का भी ऑप्शन मिलता है. यह आपके टोटल बिल का छोटा सा हिस्सा होता है. अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का मिनिमम अमाउंट पे करते हैं तो इसे हर हाल में अंतिम समय सीमा तक चुकाना होता है. हालांकि, मिनिमम अमाउंट पे करने पर आपको बिल अमाउंट पर इंटरेस्ट देना पड़ता है. 

सिबिल पर पड़ता है कितना असर

आम तौर पर मिनिमम अमाउंट पे करने से आपके सिबिल पर असर नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है. दरअसल, मिनिमम अमाउंट पे करने से आपके बचे अमाउंट पर इंटरेस्ट पड़ता है. अगर बार-बार ऐसा करते हैं तो आप एक तरह से कर्ज के जाल में फंसते जाते हैं. दरअसल, ऐसी स्थिति में कर्ज की रकम घटने की बजाय बढ़ती जाती है, जिसका असर सिबिल स्कोर पर पड़ता है और बैंक आपको ऐसे ग्राहक के रूप में पहचानेंगे, जिसके पास लिक्विडिटी कम है. 

यह भी पढ़ें: बिना इस दस्तावेज के नहीं बनेगा पासपोर्ट, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Investment Tips: FD में निवेश का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान
Investment Tips: FD में निवेश का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान
रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान
रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
लॉकर से 81 लाख के जेवर ले उड़ा बैंक मैनेजर, जानें आप क्या बरतें सावधानियां
लॉकर से 81 लाख के जेवर ले उड़ा बैंक मैनेजर, जानें आप क्या बरतें सावधानियां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget