एक्सप्लोरर

PF क्लेम रिजेक्ट होने के कितने दिन बाद करें दोबारा अप्लाई? जान लीजिए तरीका

कई बार पीएफ क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाता है, जिससे खाताधारक परेशान हो जाते हैं. लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने से बेहतर ये है कि आप कुछ नियमों का पालन करके दोबारा अप्लाई करके अपना पैसा निकाल सकते हैं.

आपने अक्सर सुना होगा कि किसी का EPFO क्लेम बार-बार रिजेक्ट हो जा रहा है. अगर आपने भी पीएफ क्लेम के लिए एप्लाई किया है और आप भी इसे लेकर परेशान हैं तो घबराएं नहीं. पिछले ही साल EPFO ने इस परेशानी को दूर करने के लिए गाइडलाइन जारी की थी जिससे की ग्राहक इस समस्या से जूझने से बच सकें. कई बार इसके रिजेक्ट हो जाने के बाद लोगों को ये पता नहीं होता कि इसके लिए दोबारा अप्लाई कैसे करें. आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि पीएफ के दावे को रिजेक्ट होने के बाद आप कब और कैसे इसे दोबारा क्लेम कर सकते हैं.

ऑनलाइन ईपीएफ क्लेम क्यों रिजेक्ट होता है, जान लीजिए

आपके ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) दावे को ऑनलाइन रिजेक्ट किए जाने के मैन कारण ये हो सकते हैं कि ऑनलाइन क्लेम फॉर्म में दी गई जानकारी दावे  के लिए गलत या अधूरी हो सकती है, जैसे कि बैंक खाते का विवरण, सदस्य का विवरण, या यहां तक ​​कि रोजगार से संबंधित विवरण, ये सभी रिजेक्श के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. इसके अलावा ईपीएफ प्रणाली के बाहर डिएक्टिवेट यूएएन या फिर ऐसा यूएएन जो पीएफ से मेल ही नहीं खाता है. कुल मिलाकर अगर गलत यूएएन मंबर आप फॉर्म में दर्ज करते हैं तो भी आपको रिजेक्शन झेलना पड़ सकता है. इसके अलावा आप जितना पैसा निकालना चाहते हैं वो पैसा आपके पीएफ खाते में भी होना चाहिए, ऐसा नहीं होने पर भी आपका पीएफ क्लेम रिजेक्ट हो सकता है.

इतने दिन बाद कर सकते हैं रिक्लेम

सबसे पहले, आपको अपने पीएफ दावे के खारिज होने का कारण पता लगाना होगा. यह जानकारी पीएफ दावे की स्थिति में मिल सकती है. कारण जानना जरूरी है ताकि आप इसे सुधार सकें. आपको बता दें कि फॉर्म रिजेक्ट होने के एक से दो दिनों के भीतर आप दोबारा क्लेम के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: किसी को सुसाइड के लिए उकसाने पर कितनी मिल सकती है सजा? जान लीजिए नियम

कारण की पहचान करने के बाद, समस्या को ठीक करने के लिए आपको जो गाइड लाइन दी जा रही है इसे फॉलो करना होता है. उदाहरण के लिए, अगर आपका अनुरोध इसलिए अस्वीकार कर दिया जाता है क्योंकि चेक पर कोई नाम नहीं है, तो आप बैंक से नई चेकबुक मांग सकते हैं या इसके बजाय बैंक पासबुक जमा कर सकते हैं.

1- यूजर्स अपना आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके यूएएन सदस्य पोर्टल पर लॉग इन करें.

2- क्लेम के लिए लागू दावा फॉर्म पर क्लिक करें, उदाहरण के लिए, ऑनलाइन सेवा अनुभाग से फॉर्म 19, 10सी, या 31.

3- अपना बैंक खाता विवरण दर्ज करें. कंफर्म करने के लिए बैंक खाता संख्या दोबारा दर्ज करें.

4- जिस क्लेम के प्रकार के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसके अनुसार फॉर्म चुनें.

5- अपना विवरण, पता भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

6- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और अपना पीएफ दावा आवेदन जमा करें.

7- एक बार आवेदन जमा हो जाने पर, अपने आवेदन की प्रगति की निगरानी के लिए ईपीएफओ पोर्टल पर अपनी स्थिति पर नज़र रखें.

यह भी पढ़ें: नकली आधार या पैन कार्ड रखने पर कितनी मिल सकती है सजा? ये हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा 5000 से 25000 तक का चालान, किस गलती पर कितना जुर्माना?
अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा 5000 से 25000 तक का चालान, किस गलती पर कितना जुर्माना?
10 साल बाद सोलर पैनल की क्षमता कितनी रह जाती है? जानें पूरा हिसाब
10 साल बाद सोलर पैनल की क्षमता कितनी रह जाती है? जानें पूरा हिसाब
कुर्सी के चक्कर में थमे सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए, गोरखपुर में अटकी रही वैशाली एक्सप्रेस
कुर्सी के चक्कर में थमे सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए, गोरखपुर में अटकी रही वैशाली एक्सप्रेस
रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल सील, FDA का बड़ा एक्शन, यात्री ध्यान दें
Train News: रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल सील, FDA का बड़ा एक्शन, यात्री ध्यान दें

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget