एक्सप्लोरर

18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फायदे का सौदा हैं ये सरकारी योजनाएं, जान लीजिए नाम

Government Schemes For Under 18 Children: अगर आपके घर में भी 18 साल की उम्र से छोटे बच्चे मौजूद हैं. तो फिर उनके लिए बड़े काम की साबित हो सकती हैं यह योजनाएं. चलिए आपको बताते हैं.

Government Schemes For Under 18 Children: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. अलग-अलग लोगों के लिए सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है. जिनमें कुछ योजनाएं बुजुर्गों के लिए होती है. कुछ महिलाओं के लिए होती हैं. तो वहीं सरकार की कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं.

जो 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए होती हैं. इन योजनाओं से काफी लोग लाभान्वित होते हैं. अगर आपके घर में भी 18 साल की उम्र से छोटे बच्चे मौजूद हैं. तो फिर उनके लिए बड़े काम की साबित हो सकती हैं यह योजनाएं. चलिए आपको बताते हैं. कौनसी हैं यह योजनाएं और कैसे लिया जा सकता है इन योजनाओं का लाभ. 

एनपीएस वात्सल्य योजना

भारत सरकार ने इस साल बच्चों के लिए एक अलग स्कीम लाॅन्च की जो बच्चों के भविष्य को मजबूत करेगी. इस योजना का नाम है NPS वात्‍सल्‍य योजना. जिसमें कोई भी माता-पिता या अभिवावक 18 साल से कम के बच्चों का खाता खुलवा सकते हैं. योजना में कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होगा. अधिकतम निवेश की इसमें कोई लिमिट नहीं है. योजना में जब बच्चा 18 साल से बड़ा हो जाता है. तो फिर एनपीएस वात्सल्य योजना का खाता मैच्योर एनपीएस खाते में ऑटोमेटिक बदल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: मकान से लेकर सामान तक, एक ही राशन कार्ड देगा आठ फायदे, जानें किसे मिलेगा लाभ?

पीपीएफ 

18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पीपीएफ खात में भी निवेश किया जा सकता है. इसमें भी उनके भविष्य के लिए अच्छी बचत की जा सकती है. इस खाते में मिलने वाला इंटरेस्ट भी टैक्स फ्री होता है. कोई भी माता-पिता अपने बच्चों के लिए पीपीएफ में खाता खोल सकते हैं. आप इसमें मिनिमम 500 रुपये तो वहीं मैक्सीमम 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना 

भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नई स्कीम शुरू की है.  इस योजना के जरिए माता-पिता को अपनी बेटियों के भविष्य के लिए उनकी पढ़ाई के लिए और शादी के लिए पैसे जमा कर सकते हैं. बेटी के 10 साल का होने तक आप किसी भी डाकघर में या फिर बैंक में खाता खुलवा सकते हैं. योजना के तहत आप कम से कम 1000 रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं. और इसमें अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आप भी करते हैं रॉन्ग साइड कार या बाइक चलाने की गलती? जान लीजिए जुर्माना और सजा

इक्विटी म्यूचुअल फंड भी निवेश कर सकते हैं 

बच्चों के लिए इन्वेस्टमेंट प्लान में इक्विटी म्युचुअल फंड एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है. इसमें बच्चों के लिए इन्वेस्टमेंट पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है. इक्विटी फंड में इनवेस्टमेंट पर आपको सालाना 12 से 15 फीसदी तक बढ़िया रिटर्न मिल जाता है. 

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र 

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र भारत सरकार की एक बेहतरीन निवेश योजना है. इसमें आप बच्चे के भविष्य के लिए अच्छा फंड जमा कर सकते हैं. इस योजना के ज़रिए आप टैक्स में भी बचत भी कर सकते हैं. इस योजना में पांच साल तक का लॉक-इन पीरियड होता है. 

यह भी पढ़ें: इन तरीकों से बुक कर सकते हैं ट्रेन की टिकट, कंफर्म सीट मिलने की पूरी गारंटी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक
एक्सप्रेसवे पर रुकने से पहले सावधान, गलत जगह गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान
एक्सप्रेसवे पर रुकने से पहले सावधान, गलत जगह गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Solar Panel: धूप तेज है फिर भी सोलर पैनल कम बिजली बना रहा? वजह जानें
धूप तेज है फिर भी सोलर पैनल कम बिजली बना रहा? वजह जानें

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget