एक्सप्लोरर

बेटी की शादी के लिए इन राज्यों में मिलते हैं पैसे, जानें कैसे करना होता है आवेदन

Government Grant For Daughter's Marriage: भारत के इन राज्यों की सरकारें बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता देती हैं.किस तरह सरकार से ली जा सकती है यह सहायता.क्या है इसके लिए प्रक्रिया. चलिए बताते हैं.

Government Grant For Daughter's Marriage: भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजना चलाई जाती है. इनमें अलग-अलग लोगों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की योजनाएं होती हैं. केंद्र सरकार के अलावा अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी राज्य के नागरिकों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं. हर माता-पिता का सपना होता है कि वह धूमधाम से अपनी बेटी की शादी करें.

लेकिन सभी के पास इसके लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते. ऐसे माता-पिताओं की मदद सरकार करती है. भारत के इन राज्यों की सरकारें बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता देती हैं. किस तरह सरकार से ली जा सकती है यह सहायता. क्या है इसके लिए पूरी प्रक्रिया चलिए आपको बताता हैं.  

यूपी में दिए जाते हैं इतने रूपये

उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. इनमें एक योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए अनुदान भी दिया जाता है. उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग और गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों को सरकार द्वारा मदद की जाती है. शहरी क्षेत्र में सरकार द्वारा 56460 रुपये की मदद दी जाती है.

तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 46080 रुपये दिए जाते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए शादी से 90 दिन पहले आवेदन देना होता है. योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन देना होता है. 

एमपी सरकार देती है 55 हजार

उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा मध्य प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए अनुदान देती है. एमपी सरकार द्वारा किसी प्रकार की जाति या धर्म को लेकर बाध्यता नहीं रखी गई है. सामूहिक विवाह के अंतर्गत योजना में बेटी को 49000 रुपये अकाउंट में भेज दिए जाते हैं. इसके साथ ही 6000 रुपये अलग से कन्यादान के समय दिए जाते हैं. योजना के अधिकारिक वेबसाइट https://socialjustice.mp.gov.in/ पर जाकर इसके लिए आवेदन दिया जा सकता है. 

दिल्ली सरकार देती है 30 हजार

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली सरकार द्वारा भी बेटियों के विवाह में अनुदान दिए जाने के लिए योजना चलाई जाती है. दिल्ली में बालिका विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा बेटी की शादी के लिए 30000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है.

इस योजना का लाभ लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर कोई भी परिवार आवेदन कर सकता है. योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग सभी वर्गों के लोग आवेदन दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या है बेसिक सेविंग अकाउंट, जिसमें मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में अब सुनाई देंगे विज्ञापन, कमाई के लिए DMRC इन 4 लाइनों पर शुरू करेगा ऑडियो एड
दिल्ली मेट्रो में अब सुनाई देंगे विज्ञापन, कमाई के लिए DMRC इन 4 लाइनों पर शुरू करेगा ऑडियो एड
8th Pay Commission: भुवनेश्वर में आज हो रही आठवें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या होगा कोई बड़ा फैसला?
भुवनेश्वर में आज हो रही आठवें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या होगा कोई बड़ा फैसला?
नेशनल हाइवे पर अब इमरजेंसी हेल्प चाहिए तो टोल रसीद होना अनिवार्य? सफर से पहले जानें NHAI ने क्या कहा
नेशनल हाइवे पर अब इमरजेंसी हेल्प चाहिए तो टोल रसीद होना अनिवार्य? सफर से पहले जानें NHAI ने क्या कहा
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- मुंबई से बैंगलुरू- कोलकाता तक, 6 से 12 जुलाई तक किस एयरलाइन में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- मुंबई से बैंगलुरू- कोलकाता तक, 6 से 12 जुलाई तक किस एयरलाइन में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget