एक्सप्लोरर

FIRE Formula 25: क्या है FIRE Formula 25 फॉर्म्युला, रईस बनने में यह कैसे करता है मदद?

FIRE Formula 25: इसमें लोग आय का बड़ा हिस्सा बचाकर और निवेश करके जल्दी रिटायरमेंट की तैयारी करते हैं. इसके अनुसार सालाना खर्च को 25 से गुणा कर कॉर्पस तय किया जाता है.

FIRE Formula 25: रईस बनने का ख्वाब हर कोई देखता है, लेकिन ज्यादातर लोगों का यह सपना, सपना ही रह जाता है. हालांकि, क्या आप एक ऐसे फॉर्म्यूला के बारे में जानते हैं जो आपकी यह ख्वाहिश पूरी कर सकता है. आजकल युवाओं के बीच फायर मॉडल यानी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस रिटायर्ड अर्ली तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसमें सबसे अहम फॉर्म्युला 25 होता है, जिसके अनुसार आप यह तय कर सकते हैं कि कब नौकरी छोड़कर भी आराम से जिंदगी गुजार सकते हैं और पैसों की टेंशन से दूर रह सकते हैं.

क्या है फायर मॉडल?

फायर मॉडल का मतलब फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस रिटायर्ड अर्ली यानी जल्दी रिटायरमेंट है. इस मॉडल में सबसे अहम बात यह है कि आप अपनी आय का बड़ा हिस्सा बचत और निवेश में लगाएं. आमतौर पर लोग अपनी इनकम का 20 से 30 प्रत‍िशत ही बचा पाते हैं वहीं फायर मॉडल अपनाने वालों को 50 से 70 प्रतिशत तक सेविंग करनी होती है. इसका मकसद खर्च कम करके जल्दी-जल्दी से एक बड़ा कॉर्पस तैयार करना होता है.

कैसे काम करता है FIRE Formula 25?

फायर मॉडल की रीढ़ फॉर्म्युला 25 होता है. इसका सीधा सा मतलब होता है कि आपको अपने सालाना खर्च का अनुमान लगाकर और उसे 25 से गुणा करना होता है. इसके ल‍िए मान लीजिए क‍ि आपको हर साल 6 लाख रुपये की जरूरत होती है तो आपका फायर नंबर 6 लाख  होगा, जो 25 से गुणा करने पर 1.5 करोड़ हो जाएगा. यानी आपको 1.5 करोड़ रुपये जमा करने होंगे. अब जब आपके पास इतना कॉर्पस जमा हो जाता है तो आप हर साल सुरक्षित तरीके से 4 प्रतिशत रकम निकाल सकते हैं. इसे 4 प्रतिशत का रूल कहा जाता है. माना जाता है कि इस रेट से पैसे निकालने पर आपको फंड खत्म नहीं होगा और जिंदगी भर खर्च आसानी से चलता रहेगा.

क्यों पॉपुलर हो रहा फॉर्म्युला? 

आज के युवा खासकर आईटी और कारपोरेट सेक्टर के प्रोफेशनल्स इस मॉडल को तेजी से अपना रहे हैं. जिसकी वजह है कम उम्र में आर्थिक स्वतंत्रता पाना, परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना, घूमना-फिरना और शौक पूरे करना है. यहीं वजह है क‍ि फायर फॉर्म्युला 25 पॉपुलर हो रहा है. वहीं यह मॉडल उन लोगों के ल‍िए बेहतर मान जा रहा है तो अनुशासन से बचत कर सकते है और पैसे मैनेज करने में माहिर है. 

ये भी पढ़ें-जब बिहार में होती थी बूथ कैप्चरिंग, कैसे नतीजों का ऐलान करता था चुनाव आयोग?

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दशहरा भी गया, दीवाली आई, केंद्र सरकार क्यों नहीं बढ़ा रही आपका DA?
दशहरा भी गया, दीवाली आई, केंद्र सरकार क्यों नहीं बढ़ा रही आपका DA?
FASTag में बैलेंस होने पर भी कट सकता है डबल चार्ज? जानें पेमेंट फेल होने की वजह
FASTag में बैलेंस होने पर भी कट सकता है डबल चार्ज? जानें पेमेंट फेल होने की वजह
NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget