एक्सप्लोरर

जिम में नहीं है चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर तो कहां कर सकती हैं शिकायत? जान लें अपने अधिकार

कई जिम या फिटनेस सेंटर ऐसे होते हैं जहां ना तो महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम होता है और ना ही महिला ट्रेनर की व्यवस्था, इससे महिलाओं को कई बार असुरक्षा का सामना करना पड़ता है.

आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है. खासकर महिलाएं भी अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हो गई हैं, इसके लिए वह जिम, योगा सेंटर या स्विमिंग पूल जैसी जगहों पर नियमित रूप से जाती हैं. हालांकि, इन जगहों पर सुविधाओं की कमी और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती रहती हैं. कई जिम या फिटनेस सेंटर ऐसे होते हैं जहां ना तो महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम होता है और ना ही महिला ट्रेनर की व्यवस्था, इससे महिलाओं को कई बार असुरक्षा का सामना करना पड़ता है.

कुछ मामलों में तो महिलाओं के साथ छेड़छाड़, गलत तरीके से वीडियो बनाना जैसी गंभीर घटनाएं भी हुई हैं. इन समस्याओं को देखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब यूपी में चल रहे सभी जिम, योगा सेंटर और स्विमिंग पूल में महिला ट्रेनर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगर किसी जिम में अभी भी ये सुविधाएं नहीं हैं या कोई महिला यौन उत्पीड़न का शिकार होती है, तो वह कहां और कैसे शिकायत कर सकती है. 

कहां कर सकती हैं शिकायत?

जिम में चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर नहीं है तो सबसे पहले जिम के मालिक या मैनेजर से मिलकर बात करें. अगर जिम ऑनर या मैनेजर आपकी बात नहीं सुनता या कार्रवाई नहीं करता, तो आप राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत कर सकती हैं. इसकी शिकायत करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट पर जाएं, ऑनलाइन शिकायत भरें, अपनी समस्या और जिम का पूरा डिस्क्रिप्शन दें, यह आयोग आपकी पहचान गोपनीय रखेगा और मामले की जांच करवाएगा. 

इसके अलावा अगर मामला यौन उत्पीड़न से जुड़ा है. जैसे गलत तरीके से छूना, आपत्तिजनक टिप्पणी, गलत रूप से वीडियो बनाना या अश्लील मैसेज भेजना तो आप केंद्र सरकार के SHe-Box पोर्टल पर शिकायत कर सकती हैं. इसके लिए shebox.nic.in वेबसाइट पर जाएं, शिकायत फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट और जानकारी अपलोड करें. यह पोर्टल ऑनलाइन और सुरक्षित है, और आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है. 

महिलाओं की सुरक्षा मामला

हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मेरठ के एक जिम ट्रेनर पर गंभीर टिप्पणी की, उस पर आरोप था कि उसने एक महिला की चुपके से अश्लील वीडियो बनाई और भेजी. कोर्ट ने कहा कि बिना महिला ट्रेनर और सुरक्षा उपायों के पुरुष ट्रेनर से महिलाओं को ट्रेनिंग दिलाना चिंता का विषय है. इससे साफ है कि अदालतें भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं. आज के दौर में अपनी फिटनेस के लिए जिम जाना आम बात हो गई है, लेकिन उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. अगर किसी जिम में महिला ट्रेनर या चेंजिंग रूम नहीं है, या वहां आपको असुरक्षित महसूस होता है तो आप कानूनी शिकायत भी कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ें : चोरी हो गया फोन तो तुरंत करें ये काम, घर लौटने खुद आयेगा चोर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget