Bharat ki Baat: BJP अध्यक्ष से 'अखिलेश फैक्टर' वाला टारगेट? | UP President | 2027 Election
आज सबसे पहले बात 2027 के लिए यूपी बीजेपी के सारथी की करेंगे...जैसे इस बार आप दिसंबर में सर्दी का इंतजार कर रहे हैं...यूपी बीजेपी 2 साल से नए अध्यक्ष का इंतजार कर रही है...बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का तो तीन साल से इंतजार हो रहा है...अब 2 साल देर से ही सही 14 दिसंबर को यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष का एलान होने जा रहा है...खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष के बाद यूपी कैबिनेट में बड़े स्तर पर फेरबदल संभव है....इसको लेकर दिल्ली से यूपी तक सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है...संगठन महासचिव बीएल संतोष आज अचानक दिल्ली से लखनऊ पहुंचे...यूपी बीजेपी कोर ग्रुप के साथ बैठक की...प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों पर संगठन स्तर की बैठक की...इसमें दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हुए...


























