एक्सप्लोरर

चोरी हो गया फोन तो तुरंत करें ये काम, घर लौटने खुद आयेगा चोर

सुबह के अलार्म से लेकर ऑफिस के ईमेल, बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और मनोरंजन तक, हर काम अब स्मार्टफोन से ही होता है. ऐसे में अगर मोबाइल चोरी हो जाए या कहीं खो जाए, तो ऐसा लाइफ एकदम रुक सी जाती है.

आज के लाइम में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुका है. सुबह के अलार्म से लेकर ऑफिस के ईमेल, बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और मनोरंजन तक, हर काम अब स्मार्टफोन से ही होता है. ऐसे में अगर मोबाइल चोरी हो जाए या कहीं खो जाए, तो ऐसा लाइफ एकदम रुक सी जाती है. फोन में सेव हमारे कॉन्टैक्ट्स, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, बैंक डिटेल्स, सोशल मीडिया लॉगिन्स और पर्सनल चैट्स ये सब कुछ बहुत कीमती होता है.

अगर ये सब किसी गलत इंसान के हाथ लग जाए, तो इसका गलत यूज भी हो सकता है. लेकिन चिंता करने के बजाय आपको फौरन कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन सेफ रह सके और चोर चाहकर भी आपका फोन यूज न कर पाए. अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है या खो गया है, तो कुछ काम आपको तुरंत करने चाहिए. जितनी जल्दी आप ये कदम उठाएंगे, उतना ही आपको नुकसान कम होगा. चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से काम हैं जिन्हें आपको तुरंत करना चाहिए. 

चोरी हो गया फोन तो तुरंत करें ये काम

1. सबसे पहले सिम कार्ड को ब्लॉक करें - आपके फोन में जो सिम कार्ड है, उससे जुड़ी आपकी पहचान और बैंकिंग की बहुत सारी सेवाएं जुड़ी होती हैं. अगर फोन चोर के हाथ लग गया, तो वो आपके नंबर पर आने वाले OTP या कॉल्स का गलत यूज कर सकता है. इसलिए सबसे पहले अपने टेलीकॉम ऑपरेटर (जैसे Jio, Airtel, VI या BSNL) की कस्टमर केयर पर तुरंत कॉल करें और अपनी सिम को ब्लॉक करवा दें. 

2. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलवाएं - आपका आधार कार्ड कई जगहों पर यूज होता है, जैसे  बैंक, पेंशन, गैस सब्सिडी, PAN कार्ड आदि. अगर फोन चोर के पास आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर की पहुंच होगी, तो वो कई गलत काम कर सकता है. ऐसे में अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं और वहां अपने आधार से किसी दूसरे नंबर को लिंक करवाएं. इससे चोर को आपके आधार से जुड़े OTP नहीं मिल पाएंगे. 

3. अपने सभी UPI और पेमेंट ऐप्स को ब्लॉक करें - Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे ऐप्स आपके बैंक अकाउंट से सीधे जुड़े होते हैं. अगर चोर आपके फोन को अनलॉक कर पाया, तो वो इन ऐप्स से पैसे निकाल सकता है. इसलिए जरूरी है कि तुरंत बैंक की कस्टमर केयर पर कॉल करें और उन्हें अपने फोन के चोरी होने की जानकारी दें. UPI सर्विस को अस्थायी रूप से ब्लॉक करवाएं. आप चाहें तो इन ऐप्स में लॉगिन करने के लिए नया मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं. 

4. सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट्स से लॉगआउट करें - फोन में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ट्विटर और ईमेल अकाउंट्स लॉग इन रहते हैं. अगर चोर इन तो का यूज करता है तो वो आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकता है  जैसे फ्रॉड मैसेज भेजना, आपकी निजी जानकारी लीक करना या ब्लैकमेल करना. इससे बचने के लिए आप किसी दूसरे डिवाइस से अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स में लॉग इन करें और तुरंत Log Out From All Devices या Logout From Other Sessions का ऑप्शन चुनें. पासवर्ड बदलें और 2-Step Verification ऑन करें. साथ ही ईमेल अकाउंट्स का भी पासवर्ड तुरंत बदलें.

5. पुलिस में FIR दर्ज करें और CEIR पोर्टल पर फोन ब्लॉक करें - अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो इसे सीरियस क्राइम मानें. ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप पुलिस स्टेशन जाकर एक FIR दर्ज करवाएं और उसकी डिजिटल कॉपी रखें. इसके बाद भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर जाएं. यहां अपने फोन का IMEI नंबर, FIR की कॉपी और अन्य जानकारी देकर फोन को ब्लॉक कर सकते हैं. फोन ब्लॉक होने के बाद, चोर चाहे उसमें नया सिम डाल दे तब भी  वो किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा. 

6. मोबाइल ट्रैक करने के लिए CEIR और IMEI का यूज करें - CEIR पोर्टल की मदद से सरकार मोबाइल को उसके IMEI नंबर के जरिए ट्रैक करती है. अगर चोर इस फोन को कहीं यूज करने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम अलर्ट कर देगा और पुलिस उस लोकेशन तक पहुंच सकती है. अगर आपके पास फोन का बॉक्स है, तो उस पर IMEI लिखा होता है. 

यह भी पढ़ें EPFO जल्द करने वाला है बड़े बदलाव, UPI और ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget