एक्सप्लोरर

EPFO Rules: पीएफ निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बस ध्यान रखें ये जरूरी बातें

EPFO के नियमों के तहत पीएफ से मेडिकल खर्च, पढ़ाई, शादी और घर के लिए पैसे निकाल सकते हैं. निकासी पर टैक्स लगेगा या नहीं, यह नौकरी की अवधि और निकासी के तरीके पर निर्भर करता है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत कर्मचारी मेडिकल खर्च, बच्चों की पढ़ाई, शादी, बेरोजगारी या घर खरीदने जैसी जरूरतों के लिए PF से पैसे निकाल सकते हैं. हालांकि, PF निकालने पर टैक्स लगेगा या नहीं, यह आपकी नौकरी की अवधि और निकासी के तरीके पर डिपेंड करता है. इसलिए PF से पैसे निकालते समय टैक्स के नियमों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि बाद में आपको अतिरिक्त टैक्स नहीं चुकाना पड़े.

नियमों के मुताबिक, आमतौर पर पांच साल की लगातार सेवा पूरी होने के बाद PF की निकासी टैक्स-फ्री होती है. वहीं, पांच साल से पहले पूरी रकम निकालने पर कुछ शर्तों के तहत टैक्स देना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि PF से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

5 साल से पहले PF निकालने पर क्या होगा?

अगर आप पांच साल की लगातार सेवा पूरी होने से पहले PF की पूरी रकम निकालते हैं, तो कुछ परिस्थितियों में निकाली गई रकम टैक्स के दायरे में आ सकती है. इसमें कर्मचारी के योगदान, नियोक्ता के योगदान और उन पर मिले ब्याज के टैक्स नियम अलग-अलग हो सकते हैं.

वहीं, अगर आपने पहले PF में योगदान पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट ली है, तो निर्धारित शर्तें पूरी न होने पर पुरानी छूट भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए जरूरत पड़ने पर PF निकालने से पहले अपनी सेवा अवधि और टैक्स से जुड़े नियमों की जांच जरूर करें.

नौकरी बदलने पर PF के 5 साल का नियम कैसे लागू होता है?

अगर आप एक कंपनी छोड़कर दूसरी कंपनी में नौकरी करना शुरू कर देते हैं, तो पुराने PF खाते की रकम नए खाते में ट्रांसफर कराना फायदेमंद हो सकता है. PF ट्रांसफर करने पर आमतौर पर पिछली नौकरी की सेवा अवधि को नई नौकरी की सेवा अवधि के साथ जोड़कर देखा जाता है. इससे पांच साल की लगातार सेवा की शर्त पूरी करने में मदद मिल सकती है.

वहीं, अगर आप पुरानी कंपनी छोड़ने के बाद PF की रकम निकाल लेते हैं और नई कंपनी में नए सिरे से योगदान शुरू करते हैं, तो पिछली सेवा अवधि का लाभ उसी तरह नहीं मिल सकता. ऐसे में टैक्स की गणना पर असर पद सकता है. 

PF निकालने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • अगर आप नौकरी बदल रहे हैं, तो PF निकालने के बजाय उसे नई कंपनी के खाते में ट्रांसफर करने पर विचार करें.
  • पांच साल की लगातार सेवा पूरी होने से पहले निकासी करने पर टैक्स देनदारी बन सकती है, इसलिए पहले अपनी स्थिति की जांच करें.
  • कर्मचारी और नियोक्ता के योगदान पर टैक्स के नियम अलग हो सकते हैं. इसलिए निकासी से पहले यह समझना जरूरी है कि कौन-सी रकम टैक्स के दायरे में आएगी.

LIC लाया न्यू जीवन धारा-II गारंटीड पेंशन प्लान, बुढ़ापे की टेंशन खत्म, क्या-क्या मिलेगा?

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
Advertisement

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget