एक्सप्लोरर

LIC लाया न्यू जीवन धारा-II गारंटीड पेंशन प्लान, बुढ़ापे की टेंशन खत्म, क्या-क्या मिलेगा?

LIC की न्यू जीवन धारा-II पॉलिसी रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन पाने का विकल्प देती है. इसमें पॉलिसी लेते समय पेंशन दर तय होती है और चुनी गई शर्तों के अनुसार जीवनभर आमदनी मिलती है.

अगर आप रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी चाहते हैं, ताकि रोजमर्रा के खर्चों के लिए दूसरों पर डिपेंड न रहना पड़े, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की न्यू जीवन धारा-II पॉलिसी आपके काम आ सकती है. यह योजना उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो फ्यूचर के लिए पहले से पेंशन का इंतजाम करना चाहते हैं. इससे नौकरी या कामकाज बंद होने के बाद भी अपने खर्चों को संभालने में मदद मिल सकती है.

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें पेंशन की दर पॉलिसी लेते समय तय हो जाती है. इसके अलावा, ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से पेंशन पाने के अलग-अलग ऑप्शन भी दिए जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि LIC की न्यू जीवन धारा-II योजना में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं और इसे कौन ले सकता है.

LIC न्यू जीवन धारा-II के क्या हैं फायदे?

  • जीवनभर पेंशन: इस योजना में चुनी गई स्थगन अवधि (Deferment Period) पूरी होने के बाद पॉलिसी के नियमों के मुताबिक पॉलिसीधारक को जीवनभर एन्युटी यानी पेंशन मिलती है. इससे रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी का सहारा मिल सकता है.
  • पेंशन के कई विकल्प: इसमें ग्राहक को अपनी आर्थिक जरूरतों के मुताबिक पेंशन पाने के कई विकल्प मिलते हैं, जिससे रिटायरमेंट की प्लानिंग करना आसान हो जाता है. 
  • गारंटीड पेंशन दर: पॉलिसी खरीदते समय ही एन्युटी की दर तय हो जाती है. इससे पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक फ्यूचर में मिलने वाली पेंशन की दर की गारंटी रहती है.
  • टॉप-अप एन्युटी की सुविधा: स्थगन अवधि के दौरान अतिरिक्त प्रीमियम जमा करके टॉप-अप एन्युटी के जरिए पेंशन बढ़ाने की सुविधा मिल सकती है.

एकमुश्त या किस्तों में जमा कर सकते हैं प्रीमियम 

LIC की न्यू जीवन धारा-II में प्रीमियम जमा करने के लिए आपको अलग-अलग ऑप्शन दिए जाएंगे. आप अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से नियमित प्रीमियम पेमेंट या एकमुश्त प्रीमियम का ऑप्शन चुन सकते हैं.

इसके अलावा, इसमें सिंगल लाइफ या जॉइंट लाइफ का ऑप्शन भी मौजूद हैं. सिंगल लाइफ ऑप्शन में एक व्यक्ति के लिए पेंशन की व्यवस्था होती है, जबकि जॉइंट लाइफ ऑप्शन दो व्यक्तियों को ध्यान में रखकर चुना जा सकता है.

कितने उम्र में ले सकते हैं पॉलिसी?

  • इस योजना में प्रवेश की न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है.
  • अधिकतम प्रवेश उम्र चुने गए पेंशन विकल्प और स्थगन अवधि के आधार पर 65 या 70 साल हो सकती है.
  • पेंशन शुरू होने की न्यूनतम उम्र 30 साल है.
  • अधिकतम उम्र, जब पेंशन शुरू होगी, चुने गए विकल्प के मुताबिक65 या 70 साल हो सकती है.

LPG: बिना e-KYC नहीं मिलेगा त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर? जानें नियम

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

LPG: बिना e-KYC नहीं मिलेगा त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर? जानें नियम
LPG: बिना e-KYC नहीं मिलेगा त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर? जानें नियम
लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड
लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड
Train Cancelled: सर्दी का दिखने लगा असर, दिसंबर से मार्च तक रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें
Train Cancelled: सर्दी का दिखने लगा असर, दिसंबर से मार्च तक रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें
हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget