एक्सप्लोरर

Election 2024: आचार संहिता लगने के बाद भी बनवा सकते हैं वोटर कार्ड? जानें वोटिंग से कितने दिन पहले तक कर सकते हैं आवेदन

Election 2024: वोटर कार्ड बनाने के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन के दौरान आपको डेट ऑफ बर्थ प्रूफ और एड्रेस प्रूफ देना होता है.

Voter Card: देशभर में होने जा रहे लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है, चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. जिसके बाद अब तमाम राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं करोड़ों वोटर्स भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी के लिए तैयार हैं. इस बार कई ऐसे युवा भी हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. वोटिंग के लिए वोटर आईडी कार्ड जरूरी होता है, ऐसे में इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं. एक सवाल ये भी है कि आचार संहिता लगने के बाद अब क्या वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है? आज हम आपको इन सवालों का जवाब दे रहे हैं. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?
दरअसल कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि वोटिंग से कितने दिन पहले वो वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, कुछ लोग इस बात को लेकर भी कंफ्यूज हैं कि कब तक आवेदन करना जरूरी है. आप वोटर आईडी कार्ड को चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से 10 दिन पहले तक बनवा सकते हैं. लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक है, ऐसे में आप 26 अप्रैल तक वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कितने दिन में बन जाता है वोटर कार्ड
अब आप ये खबर पढ़कर निश्चिंत हो जाएंगे और सोचेंगे कि चुनावों में तो काफी वक्त है, ऐसे में आराम से आवेदन करेंगे. लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि वोटर कार्ड बनने की पूरी प्रक्रिया में कितना वक्त लग सकता है. चुनाव आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके हमें बताया गया कि आवेदन करने के 27 दिन में आवेदन स्वीकार होता है, जिसके 10 दिन के भीतर वोटर कार्ड बन जाता है. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन
वोटर कार्ड बनाने के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको www.nvsp.in पर जाना होगा. इसके लिए आपको दो तरह के दस्तावेज देने होते हैं, पहला डेट ऑफ बर्थ वाला सर्टिफिकेट और दूसरा स्थायी पते वाला कोई प्रमाण पत्र देना होता है. बर्थ प्रूफ के तौर पर आप पैन कार्ड, 10वीं का सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि दे सकते हैं. वहीं एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार, बिजली बिल, किसान बही खाता, पोस्ट ऑफिस पासबुक आदि को दिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - Delhi Chor Bazaar: दस हजार में आईफोन और दो सौ रुपये में जूते... क्या है दिल्ली के चोर बाजार की हकीकत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget