एक्सप्लोरर

डिजिटल अरेस्ट से ऐसे बच सकते हैं आप, नहीं लुटेगी जिंदगीभर की कमाई

Digital Arrest: आजकल डिजिटल अरेस्ट करके लोगों के साथ साइबर फ्रॉड खूब धोखा धड़ी कर रहे हैं. किस तरह आप बच सकते हैं डिजिटल अरेस्ट से, किन बातों का रखना चाहिए ध्यान. चलिए आपको बताते हैं.

Digital Arrest: पिछले कुछ समय से आप एक शब्द काफी सुन रहे होंगे डिजिटल अरेस्ट. भारत के अलग-अलग राज्यों में डिजिटल अरेस्ट की काफी घटनाएं सामने आई है. जहां लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके करोड़ों रुपये लूटे गए हैं. उत्तर प्रदेश की एक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट करके 2.7 कोड रुपये लूट लिए गए. तो वहीं कर्नाटक में एक रिटायर्ड ऑफिसर से 2.21 करोड रुपए डिजिटल रेस्ट करके ले लिए गए.

तो वहीं दिल्ली में एक महिला से 6 घंटे के भीतर में 2 लाख रुपयों की ठगी हो गई. क्या होता है यह डिजिटल अरेस्ट. कैसे ठग लूट लेते हैं इसमें लोगों से करोड़ों रुपये. किस तरह बचाई जा सकती है अपनी जमा पूंजी. चलिए आपको बताते हैं कुछ तरीके. 

क्या होता है डिजिटल अरेस्ट होना?

डिजिटल अरेस्ट दरअसल एक टर्म है. इसमें साइबर फ्रॉड करने वाला व्यक्ति किसी व्यक्ति को अरेस्ट करने का डर दिखा कर उसी के घर में कैद कर देता है. इसमें साइबर फ्रॉड आपको वीडियो कॉल करते हैं. और अपने आसपास का बैकग्राउंड बिल्कुल किसी पुलिस स्टेशन की तरह बना लेते हैं. या किसी सरकारी जांच एजेंसी के दफ्तर की तरह. जिसे देखकर सामने वाला व्यक्ति डर जाता है. और इन फ्रॉड की बातों में आ जाता है. इसके बाद यह साइबर फ्रॉड आपके साथ स्कैम करना शुरू कर देते हैं.

इसमें जो सबसे अहम बात होती है वह यह की फ्रॉड सामने वाले व्यक्ति को पूरे वीडियो कॉल के दौरान कहीं जाने नहीं देता. और ना ही किसी को कॉल या मैसेज करने देता है. फिर उसे यह कहकर गुमराह किया जाता है कि उसका आधार कार्ड या बैंक अकाउंट या फिर सिम कार्ड गैरकानूनी तौर पर इस्तेमाल हो रहा है. या कहता है आपका कोई अपना किसी जुर्म में फंस गया है और जमानत के लिए वह आपसे पैसे ऐंठने लगता है. 

इन तरीकों से बच सकते हैं

कभी भी कोई आपको वीडियो कॉल करके इस तरह की जानकारी देता है. आपका फोन नंबर, आधार कार्ड या किसी चीज से गैरकानूनी इस्तेमाल हो रहा है तो उस पर यकीन ना करे. या फिर वह आपको कहे कि आपका कोई जान पहचान का आपका बेटा, बेटी, पति, पत्नी या कोई रिश्तेदार किसी केस में फंस गया है तो उस पर भी यकीन ना करें. जब तक के उनके नंबर से आपको खुद कॉल करके यह सब ना बताया जाए. 

और आपको लगे कोई आपके साथ फ्रॉड करने की कोशिश कर रहा है तो आप 1930 नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके साथ ही आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @cyberdost को टैग करके भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आप नजदीकी साइबर पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. 

बरतें यह एहितयात

दरअसल यह साइबर फ्रॉड आपकी जानकारी को आपके ही खिलाफ इस्तेमाल करते हैं. इसीलिए कभी भी अनजान काॅल पर किसी को भी अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी या बैंक खाते की जानकारी या फिर अन्य जानकारी कभी ना दें. किसी भी  अननोन सोर्स के जरिए आए हुए मैसेज पर क्लिक न करें.

उस लिंक को कभी ना खोलें. अपने फोन में या कहीं लैपटॉप वगैरह में कभी भी थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड ना करें. तो अपने बैंकिंग ऐप्स और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन अकाउंट एप पर मजबूत सिक्योरिटी पासवर्ड लगाएं. 

यह भी पढ़ें: बेटी का भविष्य करना है सुरक्षित, तो आज से ही शुरू करें इस स्कीम में निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget