एक्सप्लोरर

बेटी का भविष्य करना है सुरक्षित, तो आज से ही शुरू करें इस स्कीम में निवेश

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य की चिंता है. तो फिर इस योजना में निवेश करने के बाद आपको बेटी के भविष्य की चिंता नहीं करनी होगी. क्या है यह योजना. कैसे मिलेगा इसमें लाभ. चलिए जानते हैं.

Sukanya Samriddhi Yojana: माता-पिताओं को अपने बच्चों के भविष्य की काफी चिंता होती है. इसीलिए वह उनके लिए पहले से ही अच्छे खासे बंदोबस्त करके रखते हैं. बेटों से ज्यादा माता-पिता को बेटियों की चिंता होती है. उन्हें अच्छी पढ़ाई लिखाई करवानी होती है. उनकी शादी करनी होती है. इन सब के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है.

ऐसे में बहुत से मां-बाप अलग-अलग योजनाओं में निवेश कर देते हैं. बेटियों के लिए ऐसी ही एक योजना है. जिसमें निवेश करने के बाद आपको बेटी के भविष्य की चिंता नहीं करनी होगी. कैसे मिलेगा इस योजना में लाभ. कितना किया जा सकता है निवेश. क्या है इसमें आवेदन की प्रक्रिया. चलिए आपको बताते हैं. 

बेटी का भविष्य हो जाएगा सुरक्षित

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना का मकसद बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है. उन्हें अच्छी पढ़ाई मुहैया करवाना है. और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है. सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल से कम उम्र की किसी भी बेटी का खाता खोला जा सकता है. 

इस योजना को माता-पिता खोलते हैं. योजना में मिनिमम 250 रुपये तो वहीं मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकते हैं. बता दें योजना में 15 साल तक निवेश करना जरूरी होता है. इसमें निवेश की राशि पर अच्छा खासा ब्याज भी दिया जाता है. जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित होता है. 

8.2 प्रतिशत का मिलेगा ब्याज

आमतौर पर जब लोग किसी योजना में निवेश करते हैं. तो सबसे पहले वह चेक करते हैं की योजना में कितनी प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है. एफडी में भी लोगों को उतना ब्याज नहीं मिल पाता. जितना इस सुकन्या समृद्धि योजना में दिया जाता है. बता दें फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. 

आवेदन की पात्रता

इस योजना में खाता खुलवाने के लिए बेटी और उसके माता-पिता को भारत देश का निवासी होना जरूरी है. इसके साथ ही इस योजना में खाता खुलवाने के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी जरूरी है. योजना में एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है. तो वहीं एक परिवार की सिर्फ दो बेटियों का ही इस योजना में खाता खुलवाया जा सकता है. 

क्या हैं फायदे?

योजना में खाता खुलवाने के बाद उसमें 15 साल तक निवेश करना जरूरी होता है. 18 साल की उम्र होने पर अगर बेटी को पैसों की जरूरत होती है. पढ़ाई के लिए या फिर किसी काम के लिए तो वह योजनाओं में मौजूद 50% तक रकम निकाल सकती है. योजना में सिर्फ पांच बार ही इस तरह से रकम निकाली जा सकते हैं. वहीं अगर 18 साल की उम्र के बाद बेटी की शादी करनी है तो आप योजना को बंद करके खाते में जमा पूरी राशि निकाल सकते हैं. 

किस तरह करें आवेदन?

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच या फिर पोस्ट ऑफिस ब्रांच जाकर योजना से जुड़ा फॉर्म हासिल कर सकते हैं. और सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं. खाता खुलने के बाद आप इसमें सालना निवेश कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी के भविष्य को करें सिक्योर, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने छोटी बचत से बनाएं बड़ा फंड
पत्नी के भविष्य को करें सिक्योर, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने छोटी बचत से बनाएं बड़ा फंड
SIP: करोड़पति बनने के लिए 5000 की एसआईपी है बेस्ट, 500 की मामूली शुरुआत से भी कर सकते हैं शुरूआत
SIP: करोड़पति बनने के लिए 5000 की एसआईपी है बेस्ट, 500 की मामूली शुरुआत से भी कर सकते हैं शुरूआत
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, घर बनाने और खरीदने के लिए मिलेगा सस्ता HBA लोन, जानें नई ब्याज दर
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, घर बनाने और खरीदने के लिए मिलेगा सस्ता HBA लोन, जानें नई ब्याज दर
RBI Update: बैंक में बार-बार KYC कराने से मिलेगी छुट्टी, जानें क्या है 14 अंकों का ये यूनिक नंबर
RBI Update: बैंक में बार-बार KYC कराने से मिलेगी छुट्टी, जानें क्या है 14 अंकों का ये यूनिक नंबर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget