एक्सप्लोरर

आपके दरवाजे की घंटी भी बजा सकती है ये फर्जी पुलिस, डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका आया सामने

हम आपको डिजिटल अरेस्ट के एक ऐसे नए स्कैम के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप सतर्क हो जाएंगे. तो आइए आपको बताते हैं क्या है डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका और कैसे होती लोगों के साथ इसके तहत धोखाधड़ी.

Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट एक ऐसा स्कैम है जिसके चलते कई लोगों ने अपने जीवनभर की कमाई को एक सेकंड में गंवा दिया. फ्रॉड करने वाले लोग नए नए तरीके निकाल कर लोगों के बैंक खाते चुटकियों में खाली कर लेते हैं. साइबर सिक्योरिटी की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि स्कैमर चंद सेकंड्स में लोगों की जिंदगी भर की कमाई को चूना लगाकर निकल लेते हैं. समझदार लोग इससे बच जाते हैं, लेकिन जिन लोगों को जानकारी नहीं होती, वो इस स्कैम में फंसकर पूंजी को गंवा बैठते हैं. आज हम आपको डिजिटल अरेस्ट के एक ऐसे नए स्कैम के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप सतर्क हो जाएंगे. तो आइए आपको बताते हैं क्या है डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका और कैसे होती लोगों के साथ इसके तहत धोखाधड़ी.

डिजिटल अरेस्ट के चलते पैसे के साथ-साथ लोगों ने गंवाई जान

साल 2024 बीत चुका है और कई लोग इस साल में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो भारत समेत पूरी दुनिया में करीब 85 लाख करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई है, केवल भारत की ही बात की जाए तो यहां हर रोज 60 करोड़ रुपये साइबर ठगी से ठगे जा रहे हैं. इस दौरान साइबर ठगी के अलग-अलग तरीके स्कैमर्स ने निकाले हैं, जिसमें न केवल लोगों ने अपना पैसा गंवाया, बल्कि अपनी जान भी गंवा बैठे. पिछले साल आगरा के एक शख्स को स्कैमर्स ने व्हाट्सएप की मदद से डिजिटल अरेस्ट किया, जिसके बाद उसे एक फर्जी कहानी सुनाई और उसे यकीन दिला दिया कि देह व्यापार के केस में उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके बाद उसे 1 लाख रुपये की रकम मांग कर ब्लैकमेल किया गया था.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: नए साल पर ट्रेन से कहीं जा रहे हैं तो सावधान, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल

डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका आया सामने

अब बाजार में डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका आ चुका है, जिसमें स्कैमर्स अब वीडियो कॉल करने के बजाए वर्दी पहनकर सीधे आपके घर की घंटी बजा रहे हैं, इस दौरान वो आपके घर आकर आपको डराते हैं और कहते हैं कि आपका नाम फलां आतंकी गतिविधि में पाया गया है या फिर किसी और तरह के अपराध का इल्जाम लगाकर आपसे पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान वह आपको गिरफ्तार करने की धमकी देता है, जिससे विक्टिम डर जाता है और हाथ पैर जोड़ने लगता है, इसके बाद स्कैमर अपना दांव चलकर विक्टिम से लाखों रुपये की मांग कर मामले को रफा दफा करने का ऑफर देते हैं, जिसकी गिरफ्त में भोले भाले लोग आ जाते हैं. अगर आपके घर भी पुलिस बनकर कोई आता है तो सबसे पहले उनकी आईडी चेक करें और उसके बाद हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर खुद पुलिस बुला लें.

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने के बाद क्या दोबारा देनी होती है फीस? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपये से भी कम में मिलती है ट्रेन की टिकट, जानें सबसे सस्ता किराया
20 रुपये से भी कम में मिलती है ट्रेन की टिकट, जानें सबसे सस्ता किराया
ट्रेन के खाने से दूरी बना रहे यात्री, रेलवे ने क्या बताया?
ट्रेन के खाने से दूरी बना रहे यात्री, रेलवे ने क्या बताया?
1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?
1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?
20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget