एक्सप्लोरर

होली पर दिल्ली की महिलाओं को मिलने वाला था मुफ्त सिलेंडर, जानें क्या है अपडेट

Delhi Free Cylinder On Holi: भाजपा ने दिल्ली में होली पर महिलाओं को फ्री सिलेंडर देने का वादा किया था. लेकिन अब तक महिलाओं को फ्री सिलेंडर का लाभ नहीं मिला है. जानें इसे लेकर क्या है ताजा अपडेट. 

Delhi Free Cylinder On Holi: आज यानी 14 मार्च को पूरा देश होली के रंग में लगा हुआ है. सड़कों पर आपको रंग ही रंग नजर आ रहे होंगे. हाथों में पिचकरियां लेकर दौड़ते हुए छोटे बच्चे नजर आ रहे होंगे. तो गुलाल की पैकेट पकड़े हुए बहुत से बड़े लोग भी घूमते दिख रहे होंगे. होली के दिन पूरा देश एक ही रंगों में रंगा नजर आता है.

होली के मौके पर सरकार की ओर से भी कई बार कई योजनाओं के तहत लाभ दिया जाता है. जिनका देश के करोड़ों लोगों का लाभ होता है. दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है. भाजपा ने दिल्ली में होली पर महिलाओं को फ्री सिलेंडर देने का वादा किया था. लेकिन अब तक महिलाओं को फ्री सिलेंडर का लाभ नहीं मिला है. जानें इसे लेकर क्या है ताजा अपडेट. 

होली पर मिलना था फ्री सिलेंडर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली में सरकार बनने पर दिल्ली की महिलाओं को त्योहारों पर यानी दिवाली और होली पर फ्री सिलेंडर देने की बात कही थी. और अब जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन चुकी है. तो संकल्प पत्र में किए गए वादे के मुताबिक दिल्ली की महिलाओं का होली पर फ्री सिलेंडर मिलना चाहिए था. लेकिन आपको बता दें अब तक दिल्ली की महिलाओं को फ्री सिलेंडर नहीं मिला है.

और ना ही इसे लेकर दिल्ली सरकार की ओर से किसी तरह की कोई घोषणा की गई है. हाल ही में से लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से आईटीओ पर धरना प्रदर्शन भी किया गया है. जिसमें भाजपा सरकार को घेरते हुए 'होली आ गई फ्री सिलेंडर कब आएगा' की होर्डिग लेकर प्रदर्शन किया गया. 

यह भी पढ़ें: 1000 रुपये के गिफ्ट वाउचर के चक्कर में गंवाए 51 लाख, जानें ऐसे जालसाजों से बचने का तरीका

कब मिल सकता है फ्री सिलेंडर?

दिल्ली की महिलाओं के लिए भाजपा ने सरकार चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में कई वादे किए थे. जिनमें त्यौहारों पर फ्री सिलेंडर देने की बात भी कही गई थी. हालांकि आज यानी 14 मार्च को होली है. लेकिन अबतक दिल्ली की महिलाओं को फ्री सिलेंडर नहीं मिल पाया है. लेकिन इसे लेकर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हाल ही में इसे लेकर कहा है कि 'त्योहारों पर अगर सिलेंडर की बात हमने की थी तो वह भी मिलेगा और उसका अनाउंसमेंट भी जल्द किया जाएगा.'

यह भी पढ़ें: होली पर जबरदस्ती रंग लगाने वालों की थाने में होगी पार्टी, ऐसा करने से पहले जान लीजिए कानून

किन महिलाओँ के मिलेगा फायदा?

दिल्ली सरकार की फ्री सिलेंडर योजना का फायदा दिल्ली की सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा. योजना का फायदा उज्जवला योजना के तहत लाभ ले रही महिलाओं ही मिलता है. दिल्ली में बात की जाए तो 2.59 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन है. इन्हीं को दिल्ली सरकार की ओर से फ्री सिलेंडर मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के साथ मिलते हैं ये बेनिफिट्स, ज्यादातर लोगों को नहीं होता है पता?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर गए? आगे का सफर कैसे करें, जानिए नियम
Train News: ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर गए? आगे का सफर कैसे करें, जानिए नियम
Read Estate: क्या बिल्डर या RWA मालिक को फ्लैट खाली करने या बेचने के लिए मजबूर कर सकते हैं?
क्या बिल्डर या RWA मालिक को फ्लैट खाली करने या बेचने के लिए मजबूर कर सकते हैं?
बिना हेलमेट का चालान कट गया? इन मामलों में हो सकता है रद्द, जानिए तरीका
बिना हेलमेट का चालान कट गया? इन मामलों में हो सकता है रद्द, जानिए तरीका
अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा 5000 से 25000 तक का चालान, किस गलती पर कितना जुर्माना?
अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा 5000 से 25000 तक का चालान, किस गलती पर कितना जुर्माना?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget