एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में आपके हाथ में भी होगा ये हथियार, गड़बड़ी होने पर कर सकते हैं खाट खड़ी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिख रही है तो सी-विजिल ऐप की मदद से निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इस पर शिकायत के बाद निर्धारित समय के अंदर कार्रवाई की जाएगी. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. उन्होंने बताया दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान एकसाथ कराए जाएंगे. यहां 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी गई है. आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली चुनाव में जनता के हाथ में एक ऐसा हथियार होगा, जिससे वे चुनाव में हो रही गड़बड़ी को तुरंत रोक सकते हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, अगर चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिख रही है तो आम जनता भी शिकायत दर्ज करा सकती है. उन्होंने बताया कि सी-विजिल ऐप की मदद से निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इस पर शिकायत दर्ज होने के बाद निर्धारित समय के अंदर कार्रवाई की जाएगी. इस ऐप के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन के की भी शिकायत ऑनलाइन की जा सकती है. 

ऐसे डाउनलोड करें ऐप

चुनाव आयोग का सी-विजिल ऐप को डाउनलोड करने के लिए हमें अपने स्मार्टफोन के ऐप स्टोर में जाना होगा. यह ऐप ioS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है. सी-विजिल ऐप को डाउनलोड करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद एक ओटीपी जाएगा, उसे सबमिड करने के बाद आपसे अन्य जानकारी मांगी जाएगी. इसमें आपको अपना नाम, राज्य, जिला, विधानसभा व पता भरकर सबमिट करना होगा. 

इस तरह होगी शिकायत

एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद ऐप को होमपेज खुल जाएगा. नीचे स्क्रॉल करने पर आपको शिकायत दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा. यहां आप आचार संहिता उल्लंघन, मतदान में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. खास बात यह है कि इस ऐप में आप सबूत के तौर पर ऑडिया, वीडियो या फोटो भी चुनाव आयोग के पास भेज सकते हैं. चुनाव आयोग सी-विजिल ऐप पर आने वाली शिकायतों पर 100 घंटे के अंदर कार्रवाई करता है. आयोग आपकी लोकेशन के पास मौजूद मजिस्ट्रेट को शिकायत पर कार्रवाई का आदेश देता है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में वोटर्स के नाम काटने के आरोप, जानें कैसे वोटर लिस्ट से हटाए जाते हैं नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
पेंशन बंद होने से बचना है? जानें कब और कैसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र
पेंशन बंद होने से बचना है? जानें कब और कैसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र
Solar Panel: 1 और 3 किलोवाट के सोलर पैनल से घर में क्या-क्या चलेगा?
Solar Panel: 1 और 3 किलोवाट के सोलर पैनल से घर में क्या-क्या चलेगा?
Train News: मेक इन इंडिया का दुनिया में बज रहा डंका, बांग्लादेश पहुंची भारतीय रेलवे की नई रेक
मेक इन इंडिया का दुनिया में बज रहा डंका, बांग्लादेश पहुंची भारतीय रेलवे की नई रेक

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget