एक्सप्लोरर

आज से लॉन्च हो रही DDA की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

DDA Premium Housing Scheme: दिल्ली में घर का सपना देखने वालों के लिए डीडीए एक नई स्कीम लेकर आई है. इसमें अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट मिल रहे हैं. जानें कैसे कर सकते हैं इसमें अप्लाई.

दिल्ली जैसे शहर में अपना घर खरीदना हर किसी का बड़ा सपना होता है. अगर आपका भी यही सपना है तो आपके लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी डीडीए एक खास मौका लेकर आई है. डीडीए की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 आज 26 अगस्त मंगलवार से लॉन्च हो रही है. इस स्कीम में राजधानी के अलग-अलग इलाकों में एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईएचएस यानी एक्सपेंडेबल हाउसिंग स्कीम कैटेगरी के फ्लैट उपलब्ध होंगे.

इस स्कीम में खास बात यह है कि इसके साथ कार और स्कूटर गैराज खरीदने का विकल्प भी दिया गया है. राजधानी में घर तलाश रहे लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं इस स्कीम में आवेदन करने की क्या है प्रक्रिया और किन जरूरी शर्तों को करना होगा पूरा.

इस तरह कर सकते हैं स्कीम में अप्लाई 

डीडीए की इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा. कोई भी भारतीय नागरिक इसमें हिस्सा ले सकता है. बशर्ते उसकी उम्र 18 साल या उससे अधिक हो. हालांकि गैरेज खरीदने की परमिशन सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जिनकी उसी इलाके में पहले से डीडीए की प्रॉपर्टी हो. इसके लिए रजिस्टर्ड सेल डीड, जीपीए या एग्रीमेंट टू सेल जैसे डॉक्युमेंट्स देना मेंडेटरी होगा. 

यह भी पढ़ें: NPS या UPS... किस पेंशन स्कीम को चुनना सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदेमंद? जानें काम की बात

आपको बता दें यह ई-ऑक्शन सिर्फ आम नागरिकों के लिए खुला है. इसमें किसी तरह की कंपनी, ट्रस्ट या सोसायटी शामिल नहीं हो सकेंगी. आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियस वेबसाइट https://dda.etender.sbi/SBI पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिसके लिए 2500 रुपये की फीस चुकानी होगी. जो कि नॉन-रिफंडेबल होगी. इस बात का ध्यान रखें कि इस स्कीम में आवेदन की आखिरी तारीख 26 सितंबर है. 

यह भी पढ़ें: GST कटौती के बाद कितना सस्ता होगा स्टूडियो अपार्टमेंट? देख लीजिए पूरी डिटेल

इस तारीख को होगा ई-ऑक्शन

डीडीए की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 का ई-ऑक्शन 7 और 8 अक्टूबर को होगा. इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को पहले अर्नेस्ट मनी जमा करनी होगी. एलआईजी और ईएचएस फ्लैट्स के लिए 4 लाख रुपये, एमआईजी और एसएफएस कैटेगरी-2 के लिए 10 लाख रुपये, एचआईजी फ्लैट्स के लिए 15 लाख रुपये, कार गैराज के लिए 4 लाख रुपये और स्कूटर गैराज के लिए 1 लाख रुपये तय किए गए हैं. तभी आवेदन पूरा माना जाएगा और बोली लगाने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोग सावधान! इस सड़क से गुजरे तो देना पड़ेगा टोल, जानें एक बार में कितनी कटती है जेब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP: करोड़पति बनने के लिए 5000 की एसआईपी है बेस्ट, 500 की मामूली शुरुआत से भी कर सकते हैं शुरूआत
SIP: करोड़पति बनने के लिए 5000 की एसआईपी है बेस्ट, 500 की मामूली शुरुआत से भी कर सकते हैं शुरूआत
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, घर बनाने और खरीदने के लिए मिलेगा सस्ता HBA लोन, जानें नई ब्याज दर
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, घर बनाने और खरीदने के लिए मिलेगा सस्ता HBA लोन, जानें नई ब्याज दर
RBI Update: बैंक में बार-बार KYC कराने से मिलेगी छुट्टी, जानें क्या है 14 अंकों का ये यूनिक नंबर
RBI Update: बैंक में बार-बार KYC कराने से मिलेगी छुट्टी, जानें क्या है 14 अंकों का ये यूनिक नंबर
Shravani Mela 2026: आपके फॉलोअर्स कितने हैं? रील बनाने पर 3 लाख रुपए दे रही सरकार, गिफ्ट्स भी मिलेंगे, जानें नियम
Shravani Mela 2026: आपके फॉलोअर्स कितने हैं? रील बनाने पर 3 लाख रुपए दे रही सरकार, गिफ्ट्स भी मिलेंगे, जानें नियम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget