एक्सप्लोरर

Bihar Train Ticket: कैसे मनेगी छठ और दिवाली? फुल हो चुकी है बिहार की सारी ट्रेन, नहीं मिल रहे नवंबर की इस तारीख के टिकट

Railway News: अगर आप इस दिवाली और छठ पर अपने घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके मतलब की है. ट्रेनों में नवंबर के लिए अभी से ही बुकिंग फुल होने लग गई है.

Indian Railway: भारतीय रेलवे आम लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा है. हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन के जरिए अपने गंतव्य स्थान को पहुंचते हैं. त्योहार के समय में अचानक से ट्रेन में यात्रा करने वालों की संख्या में कई गुना का इजाफा होता है. रेलवे यात्रियों को चार महीने पहले टिकट बुकिंग की सुविधा देती है. ऐसे में जुलाई के दूसरे हफ्ते से ही दीपावली और छठ के लिए ट्रेन में बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन दुख की बात यह है कि ज्यादातर लोगों को निराशा हाथ लग रही है. अभी से नवंबर की तारीख के टिकट समाप्त होने लग गए हैं.

इस साल दीपावली 12 नवंबर, 2023 को है. वहीं महापर्व छठ 12 नवंबर से 17 नवंबर 2023 के बीच में है. दिवाली और छठ को देखते हुए यूपी-बिहार की ट्रेनों में अभी से ही रिजर्वेशन के लिए मारामारी शुरू हो गई है. दिल्ली से बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में बुकिंग शुरू होने के साथ ही कंफर्म टिकट का अकाल पड़ गया है.

इन ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

दिवाली और छठ के समय लोग भारी संख्या में अपने गांव या मूल शहर जाते हैं. ऐसे में फेस्टिव सीजन में ट्रेनों की टिकट के लिए मारामारी बढ़ जाती है. जुलाई के दूसरे हफ्ते में ही दिल्ली से यूपी, बिहार जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रहा है, जबकि इन त्योहारों में अभी 4 महीने का वक्त बाकी है. जैसे उदाहरण के लिए, आज 11 नवंबर की ट्रेनों की बुकिंग शुरू हुई और कुछ ही देर में लगभग सारी ट्रेनें भर गईं. गरीब रथ में तो रिग्रेट आने लग गया, जबकि कुछ चुनिंदा ट्रेनों को छोड़ बाकी सब के टिकट वेटिंग में चले गए.

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बिहार के बीच चलने वाली ट्रेन जैसे बिहार संपर्क क्रांति (12566), वैशाली एक्सप्रेस (12554), सहरसा गरीब रथ (12204), राजेंद्र नगर राजधानी (12310) स्वत्रंत एक्सप्रेस (12562), अवध असम (15910), लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) आदि कई ट्रेनों में अभी से ही 10 और 17 नवंबर के बीच कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है.  

हर साल रेलवे चलाता है कई स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ के मद्देनजर हर साल रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों (Special Train) का संचालन करता है, लेकिन यह ट्रेनें भी कई बार नाकाफी साबित होती है. लोग किसी भी हालात में त्योहार के समय पर घर पहुंचना चाहते हैं. बता दें कि छठ बिहार के प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले प्रवासी इस समय अपने घर को जाते हैं.  

ऐसे में दिवाली से लेकर छठ तक हर साल ट्रेन, बस, फ्लाइट आदि सभी जगहों पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है. इस साल भी यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चलाएगा जिसकी घोषणा आगे आने वाले कुछ महीनों में की जा सकती है, मगर लोग असुविधा से बचने के लिए पहले ही ट्रेन में बुकिंग करना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें-

Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान-3 के निर्माण में Godrej और L&T ने भी निभाया अहम रोल, बनाए कई महत्वपूर्ण पार्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
राशन कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज! यूपी सरकार ने बनाया प्लान
राशन कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज! यूपी सरकार ने बनाया प्लान
1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget