एक्सप्लोरर

घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किचन में अपना बर्तन गैस पर चढ़ाकर कामों में व्यस्त है. इतने में उसके दरवाजे की घंटी बजती है और दरवाजे पर डिलीवरी बॉय दस्तक देता है.

सोचिए आप किचन में खाना बनाकर डिलीवरी बॉय से पार्सल लेने दरवाजे पर खड़ी हैं और पीछे से किचन में भयानक आग की शुरूआत हो जाए और आपको पता भी न चले तो. शायद काफी बड़ी अनहोनी हो जाएगी और जान माल का नुकसान भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किचन में बर्तन चढ़ाकर डिलीवरी बॉय से पार्सल लेने में व्यस्त थी कि तभी किचन में चढ़ा बर्तन धूं-धूं कर जलने लगा. लेकिन डिलीवरी बॉय की सतकर्ता से बड़ा हादसा होने से बच गया और अब यूजर्स डिलीवरी बॉय की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

किचन में लगी आग से बेखबर थी महिला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किचन में अपना बर्तन गैस पर चढ़ाकर कामों में व्यस्त है. इतने में उसके दरवाजे की घंटी बजती है और दरवाजे पर डिलीवरी बॉय दस्तक देता है. महिला डिलीवरी बॉय से समान ले ही रही होती है कि किचन में रखे बर्तन में अचानक आग लग जाती है और वो बड़ी लपटों के साथ जलने लगता है, जिसकी खबर न तो महिला को लगती है और न ही डिलीवरी पार्टनर को. पूरी घटना घर के हॉल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

डिलीवरी बॉय ने जलने से बचाया घर

जैसे ही आग बढ़ती है वैसे ही महिला को इसकी भनक लगती है और वो आग देखकर अपने होश खो बैठती है. वो जल्दबाजी में आग पर पानी डालती है और अपनी तरफ से आग बुझाने की पूरी कोशिश करती है लेकिन आग है कि बुझने का नाम ही नहीं लेती. इतने में डिलीवरी बॉय मदद के लिए आता है और एक कपड़ा उठाकर धीरे से आग पर रख देता है और आग बुझ जाती है. अब डिलीवरी बॉय की हिम्मत को देखकर महिला भी हैरान रह जाती है. इतना ही न हीं, डिलीवरी बॉय अब इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

अब हर ओर हो रही तारीफ

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हर डिलीवरी बॉय खराब नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा...ऐसी सिचुएशन में दिमाग से काम लेना होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...डिलीवरी बॉय को दिल से सलाम है भाई.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget