एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा रुकने से रास्ते में फंस गए हैं आप, स्थानीय प्रशासन से ऐसे ले सकते हैं मदद

सरकार ने चारधाम यात्रा करने आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों पर आपदा और किसी भी प्रकार की घटना के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री की हर जरूरी जानकारी दी जाएगी.

Chardham yatra: इन दिनों चार धाम की यात्रा के लिए चारों धामों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के धाम खुले हुए हैं. जिसके चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं. हालांकि पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से हालात खराब हो रहे हैं. वहीं यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री हाईवे पर जगह जगह गेट सिस्टम के चलते श्रद्धालु और यात्री परेशान हो रहे हैं. ऐसे में कई यात्री तो इन सब में बुरी तरह से फंस भी गए हैं. जाम में फंसे यात्री उत्तराखंड में हाय हाय के नारे भी लगा चुके हैं जिसके बाद उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन ने उनके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं.

मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
सरकार ने चारधाम यात्रा करने आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों पर आपदा और किसी भी प्रकार की घटना के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री की हर जरूरी जानकारी दी जाएगी. कंट्रोल की मॉनिटरिंग सरकार ने शीर्ष अफसरों को दी है जिससे तीर्थ यात्रियों की समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जा सके.

इन नंबरों से ले सकते हैं मदद

जिला आपदा कंट्रोल रूम- 01374 222722, 222126
टोल फ्री नंबर- 1077
मोबाइल नंबर- 7500337269
व्हाट्सएप- 7310913129
पुलिस कंट्रोल रूम- 9411112976, 8868815266
ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल करके तुरंत सहायता ली जा सकती है.इन नंबरों पर तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते है और समस्या का समाधान पा सकते हैं. यात्रा रूट पर तैनात सभी अफसरों को भी तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए जा चुके हैं.

64 से ज्यादा श्रद्धालुओं की हो चुकी है मौत

चार धाम यात्रा को शुरू हुए करीब 2 महीने हो चुके हैं. ऐसे में अब तक 64 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. बीते साल की तुलना में इस साल रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पर्वतीय इलाकों में चार धाम की यात्रा कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक केदारनाथ में 27, बद्रीनाथ में 21, यमुनोत्री में 13 और गंगोत्री में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रशासन ने कुछ और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. जिनसे यात्री राहत ले सकते हैं.

011-26772005, 0755-2708055 और 0755-2708059 पर कॉल लगा कर यात्री किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समाधान पा सकते हैं.

उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्थ

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही बारिश ने हाहाकार मचा दिया है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. कुमाऊं के दो जिलों चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है. बारिश की वजह से यहां की स्थिति काफी खराब है. 

यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत

चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योंकि बारिश की वजह से सड़कें भी खराब हो गई है. कई जगहों पर पहाड़ के मलबे गिरने की बात सामने आई है. सरकार इसपर लगातार काम कर रही है. ऐसे में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: बारिश में इस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी, नहीं तो आ सकती हैं दिक्कतें

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget