एक्सप्लोरर

Car Damage: ट्रैफिक पुलिस ने सड़क से गाड़ी उठाते हुए कर दी डैमेज तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें क्या है नियम

Car Damage: नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर पुलिस वाले आपकी गाड़ी ले जाते हैं और अगर अचानक आपकी गाड़ी डैमेज हो जाए, तो क्या पुलिस वालों को इसका भुगतान करना होगा?

कार पार्किंग को लेकर अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. पार्किंग की सुविधा नहीं होने की वजह से कई बार लोग अपनी गाड़ी को नो पार्किंग वाले एरिया में जाकर खड़ी कर देते हैं. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस उनकी कार को उठाकर ले जाते हैं. क्योंकि नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करना गलत होता है. कई बार तो नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने पर जुर्माना भी लगता है. अक्सर गाड़ी टो करते हुए इस पर डेंट भी लग जाता है या ये डैमेज हो जाती है.

गाड़ी डैमेज होने पर क्या करें

अगर ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी उठा कर ले जाते हैं और उनकी लापरवाही के कारण अगर आपकी गाड़ी डैमेज हो जाती है, तो क्या इसका जुर्माना ट्रैफिक पुलिस देगी? आइए जानते हैं इसके बारे में.... कई बार नो पार्किंग वाली जगह से गाड़ी उठाते वक्त गाड़ी डैमेज हो जाती है. ऐसे में गाड़ी के मालिक को नुकसान झेलना पड़ता है. 

कौन भरेगा मुआवजा

बता दें कि अगर पुलिस ने जिस गाड़ी को उठाया है उसे किसी भी तरह का नुकसान होता है, तो इसका मुआवजा गाड़ी उठाने वाली कंपनी या फिर पुलिस डिपार्टमेंट को भरना पड़ेगा. गाड़ी उठते वक्त अगर उसमें कोई डैमेज हो जाता है, तो गाड़ी की इंश्योरेंस पॉलिसी पर निर्भर करता है कि इसे इंश्योरेंस क्लेम में कवर किया जाएगा या नहीं. अगर इंश्योरेंस पॉलिसी गाड़ी के नुकसान की भरपाई नहीं करती है, तो आप अदालत में अपील कर सकते हैं.

गाड़ी के नुकसान की भरपाई

वैसे कानूनी रूप से गाड़ी को नो पार्किंग वाली जगह पर खड़ा करना गलत माना गया है. लेकिन गाड़ी उठते वक्त अगर ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की वजह से आपकी गाड़ी डैमेज होती है, तो इसके लिए गाड़ी उठाने वाली कंपनी से मुआवजा वसूल किया जा सकता है. इस तरीके से आप अपनी गाड़ी के नुकसान की भरपाई कर सकते हैं. मुआवजा पाने के लिए आपको नुकसान का ठोस सबूत साबित करना होगा जैसे कि कुछ तस्वीरें वीडियो या गवाहों के बयान आदि.

यह भी पढ़ें- स्कूल में हो कोई खतरा तो सबसे पहले क्या करें, बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget