एक्सप्लोरर

Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के अलावा कहां-कहां घूम सकते हैं आप?

Ayodhya Places: गर्मी की छुट्टियों में आप भी अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें अयोध्या में कौन-कौन सी जगहें हैं, जहां आप पूरे परिवार के साथ घूम सकते हैं.

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने का प्लान करने लगते हैं. अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद लोग वहां जाने का प्लान बना रहे हैं. अगर आप भी अयोध्या जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के अलावा और भी कई ऐसी जगह हैं, जहां आप परिवार वालों के साथ जा सकते हैं. आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में...

हनुमान गढ़ी मंदिर

प्रभु राम की नगरी में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं. इन्हीं में से एक है हनुमान गढ़ी मंदिर, जो हनुमान जी को समर्पित है. इस मंदिर में हनुमान जी की भव्य मूर्ति विराजमान है. कहा जाता है कि राम मंदिर में दर्शन से पहले हनुमान गढ़ी जाना जरूरी होता है. यही वजह है कि लोग पहले यहीं जाते हैं.

राजा दशरथ महल

राजा दशरथ का महल हनुमान गढ़ी से 200 मीटर की दूरी पर है. इस महल में राजा दशरथ के साथ उनका पूरा परिवार रहता था. इसी जगह पर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न इन सभी का बचपन बीता है.

राम की पौड़ी

सरयू घाट पर स्थित राम की पौड़ी पर लेजर शो का आयोजन होता है, जहां भगवान राम से जुड़ी कथा दिखाई जाती है. यहां हर साल दिवाली पर विश्व का सबसे बड़ा दीपोत्सव मनाया जाता है.

कनक भवन

अयोध्या में स्थित कनक भवन काफी फेमस माना जाता है, जानकारी के मुताबिक ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में रानी कैकई ने कनक भवन माता सीता को उनकी मुंह दिखाई में दिया था. फिलहाल इस भवन में माता सीता विराजमान हैं.

नागेश्वर नाथ मंदिर

अयोध्या में नागेश्वर नाथ मंदिर स्थित है जो सरयू घाट से थोड़ी दूर है. ऐसी मान्यता है कि यह मंदिर भगवान राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित किया गया है.

गुप्तार घाट

अयोध्या के सरयू नदी तट पर गुप्तार घाट स्थित है. बता दें कि स्कंद पुराण में इस जगह को स्वर्ग बताया है. यहां पर दान पुण्य करने का विशेष महत्व है, ऐसा करने से कष्ट दूर होते हैं.

ये जगहें भी हैं खास

इन सभी जगहों के अलावा आप अयोध्या में सूर्य कुंड, भरतकुंड, तुलसी स्मारक भवन, सीता की रसोई, गुलाब बाड़ी, देवकली मंदिर, मणि पर्वत, गोरे राम मंदिर, सुग्रीव किला, छोटी छावनी आदि जगह पर घूम सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पहली बार डाल रहे हैं वोट तो इन बातों का रखें खयाल, नहीं होगी कोई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
Smart Card: 1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदला तत्काल टिकट बुकिंग नियम, अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री
1 अगस्त से बदला तत्काल टिकट बुकिंग नियम, अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री
रात के ट्रेन सफर में स्टेशन मिस हुआ, अभी जानें वापसी का तरीका
रात के ट्रेन सफर में स्टेशन मिस हुआ, अभी जानें वापसी का तरीका

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget