एक्सप्लोरर

Ram Lalla Darshan: रामलला के दर्शन कर पाएंगे लाखों भक्त, रामनवमी पर मंदिर में एंट्री के टाइम में हुआ ये बदलाव

Ayodhya Ram Mandir: मंगला आरती के बाद से ही लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे. 17 और 18 अप्रैल को दर्शन का वक्त बढ़ाया गया है, यानी लाखों भक्त एक ही दिन में दर्शन कर पाएंगे.

Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम का सूर्याभिषेक होने जा रहा है. अयोध्या के भव्य राम मंदिर में सूरज की किरणों से भगवान का ललाट चमकेगा. इस मौके पर लाखों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर पहले से ही व्यवस्था कर ली गई है. अयोध्या में इस पावन अवसर पर आने वाले भक्तों को निराश नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि मंदिर प्रशासन की तरफ से दर्शन की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. जिससे तमाम भक्त अपने रामलला के दर्शन कर पाएंगे. 

बढ़ाया गया मंदिर का समय 
बताया गया है कि रामनवमी के अवसर पर लाखों की तादात में राम भक्त अयोध्या पहुंच चुके हैं, वहीं अभी लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी को देखते हुए अब मंदिर में दर्शन का वक्त सुबह 3 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 11 बजे तक कर दिया गया है. मंगला आरती के बाद से ही लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे. 17 और 18 अप्रैल को इसी तरह से रामलला के दर्शन होंगे. यानी लाखों भक्तों को मंदिर में जाने का मौका मिलेगा. हालांकि भोग लगाते हुए पांच मिनट के लिए दर्शन बंद रहेंगे. 

ऐसे होगा सूर्याभिषेक
रामनवमी के मौके पर भक्तों की संख्या को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. इस मौके पर भगवान राम का सूर्याभिषेक भी खास तरीके से होगा. लेंस और दर्पण के जरिए सूरज की किरणों को गर्भगृह तक रिफ्लेक्ट किया जाएगा, जिसके बाद सीधे रामलला के ललाट पर सूरज की किरणें होंगीं. ये करीब चार मिनट तक होगा. इस तरह से भगवान राम का सूर्याभिषेक कार्यक्रम पूरा होगा. रामनवमी के लिए मंदिर को फूलों से सजाया गया है और सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की गई है.

जिन लोगों को अयोध्या जाने का मौका नहीं मिला है, वो दूरदर्शन पर पूरे कार्यक्रम को देख सकते हैं. अयोध्या के लिए कई एयरलाइन कंपनियां और आईआरसीटीसी अलग-अलग ऑफर दे रहा है. यानी आप अगले कुछ ही दिनों में अयोध्या जाने की तैयारी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - Ram Lalla Surya Tilak: क्या घर बैठे-बैठे लाइव भी देख सकते हैं रामलला का सूर्याभिषेक? अभी से जान लीजिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: पति ने पत्नी के खाते में जमा किए 71 लाख, क्या पत्नी को भरना होगा टैक्स?
पति ने पत्नी के खाते में जमा किए 71 लाख, क्या पत्नी को भरना होगा टैक्स?
Retirement Plan: 50 की उम्र में 1.5 लाख की सैलरी पर होना है रिटायर? तो करें ये काम
50 की उम्र में 1.5 लाख की सैलरी पर होना है रिटायर? तो करें ये काम
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget